PM मोदी का 75वां जन्मदिन: बनारस से फतेहपुर तक गूंजा जश्न, मां गंगा को चढ़ी 75 मीटर चुनरी

PM मोदी का 75वां जन्मदिन: बनारस से फतेहपुर तक गूंजा जश्न, मां गंगा को चढ़ी 75 मीटर चुनरी

आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन है। नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में जिले में हुआ था। उनके पिता का नाम दामोदर दास मूलचंद मोदी और मां का नाम हीराबेन है। बनारस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन का उत्सव बेहद खास तरीके से मनाया जा रहा है. अलग-अलग जगहों पर उनके फैन्स अलग-अलग तरीके से उनका जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहें हैं.।

वाराणसी में नमामि गंगे की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्मदिन पर मां गंगा को 75 मीटर लम्बी चुनरी चढ़ाई गई. इस दौरान पूरे विधि विधान से नमामि गंगे के कार्यकर्ताओं ने मां गंगा का पूजन अर्चन कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना की.। इस अवसर पर कानपुर मिश्रिख सांसद अशोक रावत ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। रावत ने बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री को बधाई संदेश भेजा।

सांसद रावत ने अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता और निष्ठा के कारण देश में लगातार विकास हो रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मोदी के नेतृत्व में एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण हो रहा है और जनता के जीवन स्तर में सुधार देखा जा रहा है।रावत ने प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। फतेहपुर जनपद के मलवा विकासखंड के शिवराजपुर ग्राम सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

कर्नाटक को मिला नया CM, डीके शिवकुमार ने ली शपथ; परमेश्वर बने उपमुख्यमंत्री

कर्नाटक, June 3, ( Political Insight) : कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने बुधवार को पद और गोपनीयता की शपथ लेकर राज्य…

West Bengal: चुनावी हार के बाद TMC का बड़ा एक्शन, सभी संगठनात्मक समितियां भंग

कोलकाता, June 3, ( Political Insight) : तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में अपनी सभी संगठनात्मक समितियों और सहयोगी संगठनों को तत्काल प्रभाव से भंग करने की…