अगस्त के अंत में मानसून का कहर: देशभर में भारी बारिश और बाढ़ का अलर्ट, जनजीवन अस्त-व्यस्त

अगस्त के अंत में मानसून का कहर: देशभर में भारी बारिश और बाढ़ का अलर्ट, जनजीवन अस्त-व्यस्त

अपने अंतिम समय में मानसून अब और अधिक कहर बरपाने लगा है। पूर्व से पश्चिम और दक्षिण से लेकर उत्तर तक आसमानी आफत ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बिहार-यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल से लेकर राजस्थान तक मूसलाधार बारिश होने से बाढ़ जैसी स्थिति आ गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक 26 अगस्त 2025 तक उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी और कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. 28 अगस्त तक गुजरात और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा, 23 अगस्त को पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बेहद भारी बारिश हो सकती है.।

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में कई जगहों पर बारिश के आसार हैं. हरियाणा में 23 से 27 अगस्त तक, उत्तर प्रदेश में 23 से 26 अगस्त तक और पंजाब में 23 से 26 अगस्त तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. जम्मू-कश्मीर में 23 और 24 अगस्त को भी भारी बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में कल यानी 26 अगस्त को एक बार फिर से लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।

यानी 26 अगस्त से लेकर 30 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। इस बारिश से ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ सकती है। इसलिए, घर से बाहर निकल रहे हों तो दिल्ली के ट्रैफिक अपडेट जरूर ले लीजिए नहीं तो मुश्किल में फंस सकते हैं। लखनऊ के मुताबिक मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, बरेली, पीलीभीत, सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, शाहजहांपुर, बहराइच, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आकाशीय बिजली और वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

कर्नाटक को मिला नया CM, डीके शिवकुमार ने ली शपथ; परमेश्वर बने उपमुख्यमंत्री

कर्नाटक, June 3, ( Political Insight) : कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने बुधवार को पद और गोपनीयता की शपथ लेकर राज्य…

West Bengal: चुनावी हार के बाद TMC का बड़ा एक्शन, सभी संगठनात्मक समितियां भंग

कोलकाता, June 3, ( Political Insight) : तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में अपनी सभी संगठनात्मक समितियों और सहयोगी संगठनों को तत्काल प्रभाव से भंग करने की…