भारत पर टैरिफ और रूस पर दबाव: ट्रंप की यूक्रेन युद्ध रोकने की नई रणनीति पर मचा राजनीतिक घमासान

भारत पर टैरिफ और रूस पर दबाव: ट्रंप की यूक्रेन युद्ध रोकने की नई रणनीति पर मचा राजनीतिक घमासान

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर सेकेंड्री टैरिफ लगाया ताकि रूस के लिए तेल अर्थव्यवस्था से अमीर बनना मुश्किल हो जाए. राष्ट्रपति ट्रंप स्पष्ट रूप से कह रहे हैं कि अगर रूस नरसंहार बंद कर दे तो उसे विश्व अर्थव्यवस्था में फिर से शामिल किया जा सकता है. अगर वे नरसंहार बंद नहीं करते हैं तो उन्हें अलग-थलग ही रखा जाएगा.। ट्रंप ने भारत पर सिर्फ इसलिए टैरिफ लगाया ताकि वो, रूस से तेल खरीदना बंद करे। अमेरिका की कोशिश है कि रूस की अर्थव्यवस्था को अस्थिर किया जाए ताकि वो यूक्रेन से युद्धविराम पर राजी हो। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप किसी भी हाल में रूस और यूक्रेन युद्ध को रोकना चाहते हैं।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने रविवार को कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन में युद्ध समाप्त करना चाहते हैं. उन्होंने रूस पर दबाव बनाने के प्रयास में भारत पर सेकेंडरी टैरिफ जैसे “आक्रामक आर्थिक हथकंडा (लिवरेज)” लागू किया है.। अमेरिका ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया है जिसमें अतिरिक्त 25% रूस से कच्चे तेल की खरीद के कारण है। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भरोस जताया है कि इस महीने ट्रंप की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक के बाद सामने आईं संभावित बाधाओं के बावजूद अमेरिका रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को समाप्त कर सकता है.। भारत पर थोपे गए 50 प्रतिशत टैरिफ को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की किरकिरी होने लगी है।

उनके समर्थक ही अब उनके आलोचक बन गए हैं। सयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत और रिपब्लिकन सहयोगी निक्की हेली और अमेरिका के अर्थशास्त्री प्रोफेसर जेफ्री सैक्स ने ट्रंप अगर इसी तरह का बर्ताव करते रहे तो भारत का साथ छूट जाएगा। निक्की हेली ने कहा कि अमेरिका के रिश्ते अगर भारत से खराब होंगे तो चीन इसका फायदा उठा लेगा। वह भारत को अमेरिका के खिलाफ उकसा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो फिर अमेरिका एशिया में चीन को चुनौती नहीं दे पाएगा।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

पेट्रोल-डीजल कीमतों पर सरकार का स्पष्टीकरण, बढ़ोतरी की खबरें भ्रामक

नई दिल्ली, Apr 23, (Political Insight): पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर चल रही खबरों पर पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्थिति स्पष्ट की है। मंत्रालय…

‘आतंकी’ वाले बयान पर बवाल, चुनाव आयोग ने खड़गे को भेजा नोटिस

नई दिल्ली, Apr 23, (Political Insight): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए बयान को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने…