टी20 एशिया कप 2025: गिल की वापसी, बुमराह भी टीम में शामिल

टी20 एशिया कप 2025: गिल की वापसी, बुमराह भी टीम में शामिल

एशिया कप 2025 के लिए 15 सदस्यीय वाली भारतीय टीम का एलान हो गया है। टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव के पास है जबकि उप-कप्तान शुभमन गिल को बनाया गया है। हैरान कर देने वाली बात ये रही कि मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल को ड्रॉप किया गया है।

चीफ सेलेक्टर अजित आगरकर ने मंगलवार को 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान किया. शुभमन गिल को टीम का उप कप्तान बनाया गया है. उनकी एक साल बाद टी20 टीम में वापसी हुई है. जसप्रीत बुमराह भी एक साल के बाद टी20 टीम में लौटे हैं. श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल को टीम में जगह नहीं मिली है.। एशिया कप दो साल के बाद खेला जाना है. पिछली बार यह टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में खेला गया था.

इस बार टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा. फॉर्मेट बदलने के साथ ही खिलाड़ी भी बदल गए हैं. साल 2023 में जब भारत ने श्रीलंका को हराकर एशिया कप जीता था तब रोहित शर्मा कप्तान थे और विराट कोहली टीम के सबसे बड़े स्टार. ये दोनों खिलाड़ी अब टी20 और टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं. इसलिए इनके टीम में चुने जाने का सवाल ही नहीं था. हां, श्रेयस अय्यर, यशस्वी जायसवाल टीम में चुने जाने के दावेदार थे लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें इस लायक नहीं माना |

ये भी पढ़ें-

Related Posts

Ramsar Wetlands India: यूपी के बलिया में सुरहा ताल बना देश का 100वां रामसर स्थल

नई दिल्ली, 6, जून (Political Insight) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के रामसर स्थलों की संख्या 100 तक पहुंचने पर खुशी जताई है। उन्होंने इसे देश की पर्यावरण संरक्षण…

BHAVYA योजना से भारत में औद्योगिक क्रांति की तैयारी, 100 नए पार्क विकसित होंगे

नई दिल्ली, 6, जून (Political Insight) : उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT), वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने देशभर में विश्वस्तरीय औद्योगिक पार्कों के विकास के लिए शुरू की…