AAP ने कांग्रेस से बनाई दूरी, प्रियंका कक्कर बोलीं- साथ चुनाव लड़ने का कोई औचित्य नहीं

AAP ने कांग्रेस से बनाई दूरी, प्रियंका कक्कर बोलीं- साथ चुनाव लड़ने का कोई औचित्य नहीं

नई दिल्ली, June 8,  (Political Insight): देश की राजनीति में बदलाव के संकेत दिखाई देने लगे हैं। एक ओर पूरा विपक्ष एकजुटता की बात करता है, वहीं पंजाब और उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी चुनावों से पहले इंडिया गठबंधन में दरार साफ नजर आने लगी है। आम आदमी पार्टी (AAP) की मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आने वाले चुनावों में उनकी पार्टी कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव नहीं लड़ेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का उद्देश्य देश को मजबूत करना नहीं, बल्कि खुद को मजबूत करना है।

प्रियंका कक्कर ने कहा कि कांग्रेस जब भी किसी दल के साथ गठबंधन करती है, उसकी प्राथमिकता स्वयं को मजबूत करना होती है। उन्होंने कांग्रेस पर युवाओं के हितों के खिलाफ काम करने का आरोप भी लगाया। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के विरोध प्रदर्शन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जिस तरह युवाओं के विरोध में अपना रुख दिखाया, उससे स्पष्ट है कि वह युवाओं के साथ नहीं खड़ी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा युवाओं के हितों के साथ खड़ी रहेगी।

AAP प्रवक्ता ने कांग्रेस पर सहयोगी दलों के साथ विश्वासघात करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हाल के तमिलनाडु चुनावों में कांग्रेस ने अपने सहयोगी दल के साथ जैसा व्यवहार किया, वह सभी ने देखा। उन्होंने कहा कि जो पार्टी एक ही दिन में अपने सहयोगी दल की पीठ में छुरा घोंप सकती है, उसके साथ गठबंधन बनाए रखना मुश्किल है।

प्रियंका कक्कर ने हिमाचल प्रदेश के निकाय चुनावों और असम चुनावों का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस का प्रदर्शन लगातार कमजोर रहा है। उनका दावा किया कि कांग्रेस सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) को हराने में सक्षम नहीं है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान ही आम आदमी पार्टी ने तय कर लिया था कि भविष्य में वह कांग्रेस के साथ चुनाव नहीं लड़ेगी। कक्कर ने कहा कि जिस पार्टी ने दिल्ली में केवल आम आदमी पार्टी को हराने के उद्देश्य से चुनाव लड़ा हो, उसके साथ किसी भी प्रकार के गठबंधन का कोई औचित्य नहीं है।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

क्या कांग्रेस में शामिल होंगी ममता? TMC को मिले राजनीतिक ऑफर की चर्चा से बढ़ी हलचल

नई दिल्ली, June 10, (Political Insight) : पश्चिम बंगाल की राजनीति में बदलाव की चर्चा जोरों पर है। पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों ने क्षेत्रीय क्षत्रपों की ताकत के जिस…

नटराजन मामले में नया मोड़, चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस, क्या पलटेगा RO का फैसला?

नई दिल्ली, 10 जून (Political Insight): मध्य प्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने के मामले में बुधवार को कांग्रेस ने चुनाव आयोग का…