आदिवासी सम्मेलन में गरजे राहुल गांधी, बोले- जल, जंगल और जमीन पर BJP-RSS की नजर

आदिवासी सम्मेलन में गरजे राहुल गांधी, बोले- जल, जंगल और जमीन पर BJP-RSS की नजर

नई दिल्ली, June 3, ( Political Insight) : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, BJP और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार आदिवासियों को उनके जल, जंगल और जमीन के अधिकारों से वंचित करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने BJP और आरएसएस पर आदिवासी विरोधी मानसिकता रखने का भी आरोप लगाया।

बुधवार को इंदिरा गांधी भवन में आदिवासी कांग्रेस द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में राहुल गांधी ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर आदिवासी समुदाय से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी।

राहुल गांधी ने कार्यक्रम के दौरान भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की और आदिवासी प्रोफेशनल्स कॉन्क्लेव 2026 को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आदिवासी समाज के अधिकारों, पहचान और सामाजिक भागीदारी से जुड़े विषयों पर चर्चा की। कार्यक्रम में आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने उन्हें पारंपरिक आदिवासी टोपी भेंट कर सम्मानित किया।

राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आदिवासी भारत के मूल संरक्षक हैं। भारत की ऐतिहासिक चेतना, संस्कृति और ज्ञान उनकी परंपराओं में समाहित है। यही सच्चाई है।”

उन्होंने आगे कहा, “भाजपा और आरएसएस की आदिवासी विरोधी मानसिकता आपको ‘वनवासी’ कहकर आपके जल, जंगल और जमीन पर अधिकारों से वंचित करना चाहती है।” राहुल गांधी ने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी आदिवासियों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी और मैं आदिवासी समाज के अधिकारों का सम्मान करते हैं। उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हम हर कदम उठाने और हर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं।”

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

कर्नाटक को मिला नया CM, डीके शिवकुमार ने ली शपथ; परमेश्वर बने उपमुख्यमंत्री

कर्नाटक, June 3, ( Political Insight) : कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने बुधवार को पद और गोपनीयता की शपथ लेकर राज्य…

West Bengal: चुनावी हार के बाद TMC का बड़ा एक्शन, सभी संगठनात्मक समितियां भंग

कोलकाता, June 3, ( Political Insight) : तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में अपनी सभी संगठनात्मक समितियों और सहयोगी संगठनों को तत्काल प्रभाव से भंग करने की…