उपचुनाव से पहले DMK की रणनीति तय, चार सीटों पर नहीं उतारेगी प्रत्याशी!

उपचुनाव से पहले DMK की रणनीति तय, चार सीटों पर नहीं उतारेगी प्रत्याशी!

तमिलनाडु, June 2 (Political Insight) : तमिलनाडु की पांच विधानसभा सीटों पर जल्द ही उपचुनाव होने वाले हैं। इस बीच डीएमके ने त्रिची पूर्व विधानसभा सीट को छोड़कर बाकी चार सीटों पर उपचुनाव का बहिष्कार करने का फैसला किया है।

तमिलनाडु विधानसभा में तमिलनाडु वेट्री कझगम (TVK) के नेता और मुख्यमंत्री विजय ने पेरम्बूर और त्रिची पूर्व विधानसभा सीटों से चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी। बाद में उन्होंने त्रिची पूर्व सीट से इस्तीफा दे दिया।

इसके अलावा AIADMK के विधायक मरागथम (मधुरंतकम), जयकुमार (पेरुंदुरई), सत्यभामा (तारापुरम) और इसक्की सुब्बैया (अंबासमुद्रम) ने भी अपने पदों से इस्तीफा देकर TVK का दामन थाम लिया। इन इस्तीफों के कारण राज्य की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराए जाएंगे।

उपचुनाव को लेकर हाल ही में DMK अध्यक्ष एम.के. स्टालिन, विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन और पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक हुई। जानकारी के अनुसार, DMK ने चार सीटों पर उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है। पार्टी का मानना है कि इन चारों सीटों पर पिछले विधानसभा चुनाव में AIADMK ने TVK को हराकर जीत दर्ज की थी, इसलिए वहां चुनाव नहीं लड़ना चाहिए।

हालांकि, त्रिची पूर्व सीट पर DMK चुनाव लड़ेगी। पिछले विधानसभा चुनाव में इस सीट से DMK उम्मीदवार इनिको इरुदयाराज दूसरे स्थान पर रहे थे। इसी आधार पर पार्टी ने त्रिची पूर्व से चुनाव मैदान में उतरने का निर्णय लिया है।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

बिहार विधान परिषद चुनाव: एनडीए ने अति पिछड़ों और महिलाओं पर खेला दांव, पवन सिंह समेत 9 उम्मीदवारों का ऐलान

बिहार, June 5, (Political Insight) : बिहार विधान परिषद की नौ सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए एनडीए ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इनमें आठ सीटों…

‘क्या आपको पता था? मुझे तो नहीं…’ इस्तीफे की अफवाहों पर सुरेश गोपी का मजेदार जवाब

केरल, June 5, (Political Insight) : तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई के इस्तीफे के बीच केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें…