अभिषेक पर हमले के बाद गरमाई बंगाल की राजनीति, TMC का बड़ा आंदोलन कल

अभिषेक पर हमले के बाद गरमाई बंगाल की राजनीति, TMC का बड़ा आंदोलन कल

कोलकाता, June 1, (Political Insight) : पश्चिम बंगाल का सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी से मुलाकात की। यह बैठक ऐसे समय हुई है, जब राज्य में अभिषेक बनर्जी और सांसद कल्याण बनर्जी पर कथित हमलों को लेकर राजनीतिक माहौल गर्माया हुआ है। इसी बीच तृणमूल कांग्रेस ने अपने नेताओं पर हुए कथित हमलों के विरोध में 2 जून को कोलकाता के एस्प्लेनेड स्थित रानी रश्मोनी एवेन्यू में बड़े विरोध-प्रदर्शन का ऐलान किया है। ममता बनर्जी के नेतृत्व में होने वाला यह प्रदर्शन चुनाव बाद हुई कथित हिंसा तथा पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हमलों के विरोध में आयोजित किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, हाल के दिनों में TMC के कई वरिष्ठ नेताओं को निशाना बनाए जाने के आरोप लगे हैं, जिससे राज्य की राजनीति में तनाव बढ़ गया है। विशेष रूप से दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में चुनाव बाद हिंसा से प्रभावित पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने गए अभिषेक बनर्जी पर कथित तौर पर ईंट, पत्थर और अंडे फेंके गए थे। इस घटना को लेकर TMC लगातार विरोध जता रही है और इसे लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बता रही है।

TMC ने दावा किया है कि इस कथित हमले में अभिषेक बनर्जी की आंख में चोट लगी। पार्टी ने घटना को भाजपा-प्रायोजित हमला करार देते हुए आरोप लगाया कि अभिषेक बनर्जी की जान लेने की कोशिश की गई। तृणमूल कांग्रेस ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

घटना के संबंध में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश गायेन, काजल दास, देबाशीष दत्ता, निर्मल्या सेनगुप्ता और तपन माइती के रूप में हुई है। सभी आरोपियों को सोमवार को बारुईपुर अदालत में पेश किया गया। इस बीच राजनीतिक घटनाक्रम के बीच ममता बनर्जी ने अभिषेक बनर्जी से मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने सांसद कल्याण बनर्जी से भी भेंट कर हालात की जानकारी ली। अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी पर हुए कथित हमलों को लेकर राज्य की राजनीति में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

बिहार विधान परिषद चुनाव: एनडीए ने अति पिछड़ों और महिलाओं पर खेला दांव, पवन सिंह समेत 9 उम्मीदवारों का ऐलान

बिहार, June 5, (Political Insight) : बिहार विधान परिषद की नौ सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए एनडीए ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इनमें आठ सीटों…

‘क्या आपको पता था? मुझे तो नहीं…’ इस्तीफे की अफवाहों पर सुरेश गोपी का मजेदार जवाब

केरल, June 5, (Political Insight) : तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई के इस्तीफे के बीच केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें…