देशभर में मनाई जा रही ईद-उल-अजहा, PM समेत कई नेताओं ने दी मुबारकबाद

देशभर में मनाई जा रही ईद-उल-अजहा, PM समेत कई नेताओं ने दी मुबारकबाद

नई दिल्ली, May 28, (Political Insight) : ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार आज देशभर में बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर PM नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और बसपा प्रमुख मायावती समेत कई नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

PM नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं। प्रार्थना है कि यह त्योहार हमारे समाज में भाईचारे और खुशियों की भावना को और मजबूत करे। सभी की सफलता और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी ईद-उल-अजहा के अवसर पर देशवासियों, खासकर मुस्लिम समुदाय को बधाई दी। उन्होंने इस त्योहार को समर्पण, त्याग और बलिदान का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह त्योहार मानवता की सेवा करने की प्रेरणा देता है। राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा संदेश में उन्होंने सभी के सुख और समृद्धि की कामना की।

वहीं, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी ईद की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी त्योहार शांति, आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे देश और समाज के विकास को मजबूती मिलती है तथा लोगों की तरक्की के लिए बेहतर माहौल बनता है।

बता दें कि देशभर में आज बकरीद का त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। कहा जाता है कि बकरीद (ईद-उल-अजहा) पैगंबर हजरत इब्राहिम द्वारा अल्लाह के प्रति दिखाए गए सर्वोच्च बलिदान, त्याग और अटूट विश्वास की याद में मनाई जाती है।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

बिहार विधान परिषद चुनाव: एनडीए ने अति पिछड़ों और महिलाओं पर खेला दांव, पवन सिंह समेत 9 उम्मीदवारों का ऐलान

बिहार, June 5, (Political Insight) : बिहार विधान परिषद की नौ सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए एनडीए ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इनमें आठ सीटों…

‘क्या आपको पता था? मुझे तो नहीं…’ इस्तीफे की अफवाहों पर सुरेश गोपी का मजेदार जवाब

केरल, June 5, (Political Insight) : तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई के इस्तीफे के बीच केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें…