तमिलनाडु राजनीति में बढ़ा तनाव, कुन्नम हिंसा पर CM विजय का DMK पर हमला

तमिलनाडु राजनीति में बढ़ा तनाव, कुन्नम हिंसा पर CM विजय का DMK पर हमला

तमिलनाडु, May 27, (Political Insight) : विधानसभा चुनाव के बाद तमिलनाडु की राजनीति में उठापटक लगातार जारी है। इसी बीच मंगलवार को DMK और VCK कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की घटना सामने आई। इस मामले को लेकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और TVK प्रमुख विजय ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और DMK पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया।

जनता देख रही है DMK का असली चेहरा

मुख्यमंत्री विजय ने नाराजगी जताते हुए कहा कि गठबंधन में रहते हुए “साथी” और “मित्र” कहने वाली DMK ने पेरंबलूर जिले के कुन्नम में VCK कार्यकर्ताओं पर पथराव और मारपीट कर अपनी असली मानसिकता उजागर कर दी है। उन्होंने कहा कि हिंसा और गुंडागर्दी के जरिए DMK ने अपना वास्तविक चेहरा जनता के सामने ला दिया है।

TVK की बढ़ती लोकप्रियता से घबराया विपक्ष

विजय ने आरोप लगाया कि तमिलगा वेट्री कड़गम (TVK) को मिल रहे बढ़ते जनसमर्थन से घबराकर DMK कार्यकर्ताओं ने विदुथलाई चिरुथिगल काची (VCK) से जुड़े वंचित और दबे-कुचले समाज के लोगों को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि यह घटना सत्ता के अहंकार और दबंग मानसिकता को दर्शाती है, जिसकी कड़ी निंदा होनी चाहिए।

DMK पर दंगा भड़काने की साजिश का आरोप

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुन्नम बस स्टैंड पर आम जनता की शांति भंग करने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की नीयत से हिंसक हमला किया गया। उन्होंने आशंका जताई कि DMK कार्यकर्ता जानबूझकर इलाके में तनाव और दंगा भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि “प्रदर्शन” के नाम पर राजनीतिक द्वेष के चलते दबे-कुचले समाज के लोगों पर हमला कर उन्हें खदेड़ने की मानसिकता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जा सकती।

पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यदि DMK राजनीतिक लाभ के लिए हिंसा और अराजकता का रास्ता अपनाने की कोशिश करेगी, तो जनता उसे बार-बार चुनाव में हराकर जवाब देगी।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

बिहार विधान परिषद चुनाव: एनडीए ने अति पिछड़ों और महिलाओं पर खेला दांव, पवन सिंह समेत 9 उम्मीदवारों का ऐलान

बिहार, June 5, (Political Insight) : बिहार विधान परिषद की नौ सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए एनडीए ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इनमें आठ सीटों…

‘क्या आपको पता था? मुझे तो नहीं…’ इस्तीफे की अफवाहों पर सुरेश गोपी का मजेदार जवाब

केरल, June 5, (Political Insight) : तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई के इस्तीफे के बीच केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें…