बढ़ती गर्मी के बीच PM मोदी ने लोगों से कहा- अपना और अपनों का रखें ख्याल

बढ़ती गर्मी के बीच PM मोदी ने लोगों से कहा- अपना और अपनों का रखें ख्याल

दिल्ली, May 27, (Political Insight) : देश में बढ़ती गर्मी को लेकर PM नरेंद्र मोदी ने लोगों से सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की है। PM ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में लगातार तापमान बढ़ रहा है और इसके कारण रोजमर्रा की जिंदगी में कई परेशानियां भी बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने सभी देशवासियों से अधिक से अधिक सावधानियां बरतने और घर से बाहर निकलते समय अपने साथ पानी रखने की सलाह दी।

PM ने कहा कि बच्चे, बुजुर्ग और बाहर काम करने वाले लोग इस भीषण गर्मी में सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। उन्होंने हीट एक्सॉशन यानी लू लगने के शुरुआती संकेतों जैसे चक्कर आना, मतली, अत्यधिक थकान और सिरदर्द को नजरअंदाज न करने की सलाह दी। PM ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति की तबीयत अचानक खराब लगे, कमजोरी महसूस हो या सिरदर्द हो, तो उसे तुरंत ठंडी और छायादार जगह पर ले जाना चाहिए। समय रहते देखभाल न होने पर स्थिति गंभीर होकर हीटस्ट्रोक का रूप ले सकती है।

प्यासे लोगों को पानी पिलाने की अपील

PM ने लोगों से एक-दूसरे की मदद करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे मौसम में संवेदनशीलता और छोटी-छोटी मददें भी बड़ा सहारा बन सकती हैं। यदि संभव हो तो प्यासे व्यक्ति को एक गिलास पानी जरूर दें। PM ने उन लोगों की सराहना भी की, जो अपने घरों, दुकानों और दफ्तरों के बाहर राहगीरों के लिए पानी और मटकों की व्यवस्था करते हैं।

उन्होंने कहा कि इस भीषण गर्मी में पक्षियों और जानवरों का भी ध्यान रखना चाहिए। घर, बालकनी, छत, दुकान या दफ्तर के बाहर पानी से भरा एक छोटा बर्तन किसी प्यासे पक्षी के लिए जीवनदान बन सकता है।

बुजुर्गों का रखें विशेष ध्यान

PM ने लोगों से अपने बुजुर्ग माता-पिता, दादा-दादी और प्रियजनों का हालचाल लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को पर्याप्त पानी पीने, दोपहर की तेज धूप में बाहर न निकलने और समय-समय पर आराम करने की सलाह दें। गौरतलब है कि देश के कई हिस्सों में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है और कई स्थानों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। भीषण गर्मी के कारण लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

बिहार विधान परिषद चुनाव: एनडीए ने अति पिछड़ों और महिलाओं पर खेला दांव, पवन सिंह समेत 9 उम्मीदवारों का ऐलान

बिहार, June 5, (Political Insight) : बिहार विधान परिषद की नौ सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए एनडीए ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इनमें आठ सीटों…

‘क्या आपको पता था? मुझे तो नहीं…’ इस्तीफे की अफवाहों पर सुरेश गोपी का मजेदार जवाब

केरल, June 5, (Political Insight) : तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई के इस्तीफे के बीच केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें…