तेल के बाद गैस भी महंगी, दिल्ली में CNG की कीमतों में बड़ा इजाफा

तेल के बाद गैस भी महंगी, दिल्ली में CNG की कीमतों में बड़ा इजाफा

नई दिल्ली, May 26, (Political Insight) : पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी की कीमतों में भी लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दाम में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई। इससे पहले शनिवार को भी सीएनजी 1 रुपये प्रति किलो महंगी हुई थी। नई बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में सीएनजी की कीमत बढ़कर 83.09 रुपये प्रति किलो हो गई है।

जानकारी के अनुसार, 15 मई के बाद से अब तक सीएनजी के दाम चार बार बढ़ाए जा चुके हैं। 15 मई को 2 रुपये प्रति किलो, 17 मई को 1 रुपये प्रति किलो, 23 मई को 1 रुपये प्रति किलो और अब 2 रुपये प्रति किलो की ताजा बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस तरह कुल मिलाकर सीएनजी के दाम में 6 रुपये प्रति किलो की वृद्धि हो चुकी है। इसी दौरान पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। सोमवार को पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़ाए गए, जो 15 मई के बाद चौथी बढ़ोतरी थी।

विशेषज्ञों के मुताबिक, भारत में ईंधन की कीमतें अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) और गैस की कीमतों, रुपये-डॉलर विनिमय दर तथा स्थानीय टैक्स ढांचे के आधार पर तय होती हैं। पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव और आपूर्ति को लेकर बढ़ती चिंताओं के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतों में तेजी देखी जा रही है।

वहीं, अमेरिका ने एक बार फिर ईरान पर हमला किया है। होर्मुज स्ट्रेट के पास स्थित ईरानी द्वीपों को निशाना बनाए जाने के बाद वैश्विक स्तर पर अस्थिरता बढ़ गई है। यदि पश्चिम एशिया में तनाव इसी तरह बना रहा, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है, जिसका सीधा असर भारत में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों पर पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

बिहार विधान परिषद चुनाव: एनडीए ने अति पिछड़ों और महिलाओं पर खेला दांव, पवन सिंह समेत 9 उम्मीदवारों का ऐलान

बिहार, June 5, (Political Insight) : बिहार विधान परिषद की नौ सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए एनडीए ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इनमें आठ सीटों…

‘क्या आपको पता था? मुझे तो नहीं…’ इस्तीफे की अफवाहों पर सुरेश गोपी का मजेदार जवाब

केरल, June 5, (Political Insight) : तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई के इस्तीफे के बीच केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें…