पेट्रोल-डीजल फिर महंगे: 9 दिनों में तीसरी बढ़ोतरी, दिल्ली में पेट्रोल 99.51 रुपये प्रति लीटर

पेट्रोल-डीजल फिर महंगे: 9 दिनों में तीसरी बढ़ोतरी, दिल्ली में पेट्रोल 99.51 रुपये प्रति लीटर

नई दिल्ली, May 23, (Political Insight) : देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर इजाफा हुआ है। बीते नौ दिनों में यह तीसरी बढ़ोतरी है, जिससे आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों के मुताबिक 23 मई 2026 को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 87 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 99.51 रुपये हो गई है। वहीं डीजल 91 पैसे महंगा होकर 92.49 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। नई कीमतें आज सुबह छह बजे से लागू कर दी गई हैं।

इससे पहले 15 मई को करीब चार साल बाद पहली बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तीन रुपये या उससे अधिक की बड़ी बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद 19 मई को भी दाम बढ़ाए गए थे। अब तीसरी बार कीमतों में वृद्धि ने उपभोक्ताओं की चिंता और बढ़ा दी है।

वहीं,  महानगरों की बात करें तो कोलकाता में पेट्रोल 94 पैसे महंगा होकर 110.64 रुपये प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में इसकी कीमत 108.49 रुपये और चेन्नई में 103.31 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। डीजल के दाम भी सभी शहरों में बढ़े हैं। कोलकाता में 97.02 रुपये, मुंबई में 95.02 रुपये और चेन्नई में 96.98 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

तेल कंपनियों का कहना है कि कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी इसका मुख्य कारण है। एक अनुमान के अनुसार, महंगे क्रूड ऑयल के चलते कंपनियों को रोजाना करीब 1,380 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। हाल ही में ईरान में शुरू हुए युद्ध के बाद कच्चे तेल की कीमतों में लगभग 50 फीसदी तक उछाल आया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कच्चे तेल के दाम आसमान छू रहे हैं। ब्रेंट क्रूड करीब 103.5 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 96.60 डॉलर प्रति बैरल के आसपास ट्रेड कर रहा है। इंडियन बास्केट क्रूड भी बढ़कर 109.3 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। जिसके कारण तेल की कीमतों में अस्थिरता बनी हुई है।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

बिहार विधान परिषद चुनाव: एनडीए ने अति पिछड़ों और महिलाओं पर खेला दांव, पवन सिंह समेत 9 उम्मीदवारों का ऐलान

बिहार, June 5, (Political Insight) : बिहार विधान परिषद की नौ सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए एनडीए ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इनमें आठ सीटों…

‘क्या आपको पता था? मुझे तो नहीं…’ इस्तीफे की अफवाहों पर सुरेश गोपी का मजेदार जवाब

केरल, June 5, (Political Insight) : तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई के इस्तीफे के बीच केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें…