PM मोदी से सवाल पूछने वाली पत्रकार हेला लिंग का फेसबुक-इंस्टा अकाउंट सस्पेंड

PM मोदी से सवाल पूछने वाली पत्रकार हेला लिंग का फेसबुक-इंस्टा अकाउंट सस्पेंड

नई दिल्ली, May 20, (Political Insight) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच देशों के दौरे के दौरान नॉर्वे में सवाल पूछकर चर्चा में आईं नॉर्वेजियन पत्रकार हेला लिंग ने दावा किया है कि उनके फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड कर दिए गए हैं। हेला उस समय सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और नॉर्वे के प्रधानमंत्री की संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग के दौरान पीएम मोदी से सवाल पूछने की कोशिश की थी।

हेला लिंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा करते हुए बताया कि वह अपना इंस्टाग्राम अकाउंट एक्सेस नहीं कर पा रही हैं। उन्होंने अकाउंट सस्पेंड होने का नोटिस भी शेयर किया। साथ ही उन्होंने दावा किया कि उनका फेसबुक अकाउंट भी बंद कर दिया गया है।

अपने पोस्ट में हेला ने लिखा, “प्रेस की आजादी के लिए यह एक छोटी सी कीमत है, जिसका मैंने पहली बार अनुभव किया है।” उन्होंने मेटा को टैग करते हुए कहा कि वह ज्यादा से ज्यादा भारतीयों को जवाब देना चाहती थीं, लेकिन अकाउंट सस्पेंड होने की वजह से ऐसा नहीं कर पा रही हैं। हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके दोनों अकाउंट जल्द वापस मिल जाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी के नॉर्वे दौरे के बाद से हेला लिंग सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। दरअसल, ओस्लो में प्रधानमंत्री मोदी और नॉर्वे के प्रधानमंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद जब पीएम मोदी बाहर निकल रहे थे, तभी हेला ने जोर से पूछा, “आप प्रेस के सवाल क्यों नहीं लेते?” इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

बिहार विधान परिषद चुनाव: एनडीए ने अति पिछड़ों और महिलाओं पर खेला दांव, पवन सिंह समेत 9 उम्मीदवारों का ऐलान

बिहार, June 5, (Political Insight) : बिहार विधान परिषद की नौ सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए एनडीए ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इनमें आठ सीटों…

‘क्या आपको पता था? मुझे तो नहीं…’ इस्तीफे की अफवाहों पर सुरेश गोपी का मजेदार जवाब

केरल, June 5, (Political Insight) : तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई के इस्तीफे के बीच केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें…