फाल्टा में TMC को झटका, ‘पुष्पा’ जहांगीर खान ने चुनाव से किया किनारा

फाल्टा में TMC को झटका, ‘पुष्पा’ जहांगीर खान ने चुनाव से किया किनारा

कोलकत्ता, May 19, (Political Insights) : पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार जहांगीर खान ने मतदान से ठीक पहले चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। फाल्टा सीट पर 21 मई को मतदान होना है, जबकि 24 मई को मतगणना होगी।

फाल्टा सीट पर टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान का मुकाबला बीजेपी के दिग्बांशु पांडा और सीपीएम के शंभु कुर्मी से था। मंगलवार को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन जहांगीर खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, “मैं अब यह चुनाव नहीं लड़ रहा हूं।” उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए चुनाव से पीछे हटने की घोषणा की।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जहांगीर खान ने कहा कि CM सुभेंदु अधिकारी ने फाल्टा के विकास के लिए “स्पेशल पैकेज” की घोषणा की है। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि चुनाव से हटने का फैसला उन्होंने पार्टी नेतृत्व के कहने पर लिया या यह उनका निजी निर्णय था।

हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बड़ी जीत मिली थी और शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री बने। फाल्टा में चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री ने जहांगीर खान को खुली चुनौती देते हुए कहा था कि “अब जनता ‘पुष्पा’ को हराएगी।” दरअसल, चुनाव प्रचार के दौरान जहांगीर खान ने आईपीएस अधिकारी अजयपाल शर्मा को चुनौती देते हुए कहा था, “अगर वह सिंघम हैं, तो हम भी पुष्पा हैं।” इसी बयान के बाद वह ‘पुष्पा’ नाम से चर्चा में आ गए थे। अब जहांगीर खान के अचानक चुनावी मैदान छोड़ने से फाल्टा उपचुनाव का मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

बिहार विधान परिषद चुनाव: एनडीए ने अति पिछड़ों और महिलाओं पर खेला दांव, पवन सिंह समेत 9 उम्मीदवारों का ऐलान

बिहार, June 5, (Political Insight) : बिहार विधान परिषद की नौ सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए एनडीए ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इनमें आठ सीटों…

‘क्या आपको पता था? मुझे तो नहीं…’ इस्तीफे की अफवाहों पर सुरेश गोपी का मजेदार जवाब

केरल, June 5, (Political Insight) : तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई के इस्तीफे के बीच केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें…