बंगाल हिंसा पर गरजे अभिषेक, बोले- TMC फिर मजबूती से लौटेगी

बंगाल हिंसा पर गरजे अभिषेक, बोले- TMC फिर मजबूती से लौटेगी

कोलकत्ता, May 15, (Political Insight) : विधानसभा चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल में कथित हिंसा, TMC कार्यकर्ताओं और नेताओं के घरों व पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़, आगजनी और हमलों को लेकर राज्य की राजनीति गरमा गई है। इस बीच तृणमूल कांग्रेस के नेता और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी ने एक वीडियो संदेश जारी कर पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। अभिषेक बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस परिवार के प्रत्येक कार्यकर्ता ने कठिन परिस्थितियों में भी साहस और दृढ़ता के साथ संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि बेहद चुनौतीपूर्ण और कथित रूप से पक्षपातपूर्ण चुनाव के बावजूद कार्यकर्ताओं ने उम्मीद नहीं छोड़ी।

चुनाव प्रक्रिया पर लगाए गंभीर आरोप

अभिषेक बनर्जी ने मतगणना प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि कई स्थानों पर TMC उम्मीदवारों और मतगणना एजेंटों को जबरन हटाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि मतगणना प्रक्रिया पर केंद्र सरकार का प्रभाव था। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद भी, केंद्र सरकार द्वारा सुरक्षा के आश्वासन दिए जाने के बावजूद बंगाल में चुनावोत्तर हिंसा हुई। उनके अनुसार, केंद्रीय बल मूक दर्शक बने रहे, जबकि TMC कार्यकर्ताओं, पार्टी कार्यालयों और घरों पर हमले किए गए तथा आगजनी की घटनाएं हुईं।

बंगाल ने पिछले कुछ दिनों में बहुत कष्ट झेले’

TMC सांसद ने हिंसा में जान गंवाने वाले कार्यकर्ताओं के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में बंगाल ने काफी पीड़ा झेली है और ऐसी घटनाएं राज्य की संस्कृति और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है और पार्टी संवैधानिक एवं कानूनी माध्यमों से चुनाव में कथित हेरफेर और सत्ता के दुरुपयोग को चुनौती देगी। उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर भरोसा जताया । उन्होंने दावा किया कि 100 से अधिक सीटों पर मतगणना के दौरान अनियमितताओं की शिकायतें मिली हैं।

जनता जानती है कौन उनके साथ खड़ा रहा’

TMC ने अपने बयान में कहा कि बंगाल की जनता जानती है कि मुश्किल समय में कौन उनके साथ खड़ा रहा। पार्टी ने कार्यकर्ताओं से धैर्य, एकता और दृढ़ संकल्प के साथ जनता के बीच बने रहने की अपील की। साथ ही कहा कि सच्चाई को लंबे समय तक दबाया नहीं जा सकता और पार्टी पहले से अधिक मजबूती के साथ वापसी करेगी।

 

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

मध्य प्रदेश HC ने भोजशाला परिसर को माना मंदिर, वाग्देवी प्रतिमा वापस लाने के निर्देश

मध्य प्रदेश, May 15, (Political Insight) : भोजशाला विवाद को लेकर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने बड़ा फैसला सुनाते हुए भोजशाला परिसर को मंदिर माना है। HC ने कहा कि…

भारत-UAE रिश्तों को मिली नई मजबूती, कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर

नई दिल्ली, May 15, (Political Insight) : PM नरेंद्र मोदी अपने पांच दिवसीय विदेश दौरे के पहले चरण में UAE की राजधानी अबूधाबी पहुंचे, जहां उनका गार्ड ऑफ ऑनर के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान PM मोदी…