प्रतीक यादव का आज होगा अंतिम संस्कार, अपर्णा यादव ने पोस्ट कर दी जानकारी

प्रतीक यादव का आज होगा अंतिम संस्कार, अपर्णा यादव ने पोस्ट कर दी जानकारी

लखनऊ, May 14, (Political Insight) : Akhilesh Yadav के सौतेले भाई और Mulayam Singh Yadav के छोटे बेटे Prateek Yadav का आज सुबह 11 बजे लखनऊ के बैकुंट धाम (भैंसाकुंड) में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसकी जानकारी प्रतीक यादव की पत्नी Aparna Yadav ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करके दी। उन्होंने इस दुखद घड़ी में सभी से गरिमामय उपस्थिति की अपील की है।

प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। वह 38 वर्ष के थे। पिछले कुछ समय से वह अस्वस्थ चल रहे थे और उनका लगातार इलाज जारी था। बुधवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि प्रतीक यादव लंबे समय से कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। हालांकि, उनकी अचानक मौत ने सभी को हैरान कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया है। रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि शरीर में खून का थक्का बनने से उनकी हालत बिगड़ी थी। शरीर के निचले हिस्से में बना थक्का ऊपरी हिस्से तक पहुंच गया, जिससे आर्टरी और फेफड़ों में संक्रमण फैल गया। इसके बाद उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया, जो उनकी मौत की वजह बना।

पोस्टमार्टम के दौरान उनके शरीर पर चोट के निशान और पैरों के नाखूनों में नीले धब्बे भी पाए गए हैं। फिलहाल विस्तृत जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत की वास्तविक वजह पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

प्रतीक यादव देश के सबसे बड़े राजनीतिक परिवारों में शामिल यादव परिवार के सदस्य थे। वह भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति थे। हालांकि, उन्होंने हमेशा राजनीति से दूरी बनाए रखी। इसके बावजूद यादव परिवार से जुड़े होने के कारण वह अक्सर चर्चा में रहते थे। उनके निधन पर कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

मध्य प्रदेश HC ने भोजशाला परिसर को माना मंदिर, वाग्देवी प्रतिमा वापस लाने के निर्देश

मध्य प्रदेश, May 15, (Political Insight) : भोजशाला विवाद को लेकर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने बड़ा फैसला सुनाते हुए भोजशाला परिसर को मंदिर माना है। HC ने कहा कि…

भारत-UAE रिश्तों को मिली नई मजबूती, कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर

नई दिल्ली, May 15, (Political Insight) : PM नरेंद्र मोदी अपने पांच दिवसीय विदेश दौरे के पहले चरण में UAE की राजधानी अबूधाबी पहुंचे, जहां उनका गार्ड ऑफ ऑनर के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान PM मोदी…