केरल में कांग्रेस सरकार तय, V.D. Satheesan चुने गए मुख्यमंत्री

केरल में कांग्रेस सरकार तय, V.D. Satheesan चुने गए मुख्यमंत्री

नई दिल्ली, May 14, (Political Insight) : विधानसभा चुनाव के बाद से ही केरल में CM पद को लेकर पिछले दस दिनों से जारी सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया। कांग्रेस आलाकमान ने गुरुवार को वरिष्ठ नेता वी. डी. सतीसन को केरल के CM पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया। यह घोषणा AICC कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अजय माकेन, मुकुल वासनिक और दीपा दासमुंशी ने की।

इस ऐलान के साथ ही कांग्रेस अब राज्य में सरकार गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ाएगी। 4 मई को विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से ही मुख्यमंत्री पद को लेकर पार्टी के भीतर लगातार चर्चाएं और खींचतान जारी थी। बुधवार को CM पद की दौड़ में शामिल नेताओं के आवासों के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली। इनमें AICC महासचिव के. सी. वेणुगोपाल, वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला और पूर्व नेता प्रतिपक्ष वी. डी. सतीसन प्रमुख दावेदार माने जा रहे थे।

गौरतलब है कि कांग्रेस-नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने केरल विधानसभा चुनाव-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 102 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं, CPI(M) के नेतृत्व वाले लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। इस चुनाव में बीजेपी ने भी केरल में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 3 विधानसभा सीटें अपने नाम कीं।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

केरल में UDF सरकार का गठन आज, वीडी सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

केरल, May 18, (Political Insight) : केरल में विधानसभा चुनाव परिणाम आने के करीब दो सप्ताह बाद आज यूडीएफ की नई सरकार का गठन होने जा रहा है। कांग्रेस नेता…

दिल्ली-एनसीआर में CNG फिर महंगी, तीन दिन में 3 रुपये बढ़े दाम

नई दिल्ली, May 17, (Political Insights) : दिल्ली-एनसीआर के लोगों को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। सीएनजी की कीमतों में दोबारा बढ़ोतरी कर दी गई है। गैस…