तमिलनाडु में TVK सरकार को बहुमत, 144 वोटों से CM विजय ने जीता विश्वास मत  

तमिलनाडु में TVK सरकार को बहुमत, 144 वोटों से CM विजय ने जीता विश्वास मत  

तमिलनाडु, May 13, (Political Insight) : अभिनेता से राजनेता बने विजय ने तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर करते हुए मुख्यमंत्री पद की कुर्सी संभाल ली है। उनकी पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) ने तमिलनाडु विधानसभा में विश्वास मत जीत लिया, जिससे राज्य में DMK और AIADMK के राजनीतिक वर्चस्व को बड़ा झटका लगा है।

144 विधायकों से मिला समर्थन

विधानसभा में विश्वास मत के दौरान विजय के समर्थन में 144 विधायकों ने वोट दिया, जबकि 22 ने विरोध किया और पांच सदस्य तटस्थ रहे। वोटिंग से पहले द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के 59 विधायक सदन से वॉकआउट कर गए थे, जबकि अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) ने अपने विधायकों को विजय के खिलाफ मतदान का निर्देश दिया था।

बहुमत से 10 सीट पीछे थी पार्टी

TVK प्रमुख विजय ने जीत के बाद कहा, “व्हिसल ने इतिहास बदल दिया है। हमारी सरकार अल्पमत की सरकार होगी, लेकिन यह अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा करेगी।” विधानसभा चुनाव के बाद 4 मई को आए चुनाव परिणामों में TVK ने 234 सदस्यीय विधानसभा में 108 सीटें जीती थीं, लेकिन वह बहुमत से 10 सीट पीछे रह गई थी। इसके बाद कांग्रेस, वाम दलों, VCK और IUML ने बिना शर्त विजय की पार्टी को समर्थन दिया, जिसके बाद विजय ने सरकार बनाई।

AIADMK में अंदरूनी कलह

वहीं, AIADMK के 24 विधायकों ने विश्वास मत के दौरान पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर विजय का समर्थन किया, जिससे पार्टी में अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि AIADMK में नेतृत्व संकट और लगातार चौथी चुनावी हार ने पार्टी को कमजोर कर दिया है, जबकि विजय ने अपनी पहली ही चुनावी परीक्षा में तमिलनाडु की राजनीति का समीकरण बदल दिया।

तमिलनाडु में विश्वास मत जीतने के बाद सरकार ने कहा कि जनता के भरोसे पर आधारित जन-सरकार को विधानसभा में समर्थन मिला है। सरकार ने सभी सहयोगी दलों और विधायकों का आभार जताया।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

दिल्ली-एनसीआर में CNG फिर महंगी, तीन दिन में 3 रुपये बढ़े दाम

नई दिल्ली, May 17, (Political Insights) : दिल्ली-एनसीआर के लोगों को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। सीएनजी की कीमतों में दोबारा बढ़ोतरी कर दी गई है। गैस…

भ्रामक विज्ञापनों पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, दो कोचिंग संस्थानों पर 15 लाख का जुर्माना

नई दिल्ली, May 16, (Political Insight) : केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने भ्रामक विज्ञापनों और अनुचित व्यापार प्रथाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मोशन एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड पर…