असम , May 12, (Political Insight) : असम की राजनीति में आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। गुवाहटी का खानापारा सिर्फ शपथ ग्रहण समारोह का केंद्र नहीं बनेगा, बल्कि असम में आज BJP की ताकत और पूर्वोत्तर में उसकी बढ़ती राजनीतिक पकड़ का बड़ा प्रदर्शन भी देखने को मिलेगा। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार सत्ता की कमान संभालेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में PM नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा समेत कई दिग्गज नेताओं के शामिल होने की संभावना है। आज असम को हाई-सिक्योरिटी जोन में तब्दील कर दिया गया है और समारोह के लिए भव्य तैयारियां की गई हैं।
असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य CM हिमंता बिस्वा सरमा और उनके मंत्रिमंडल को आज पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। असम में यह NDA सरकार का लगातार तीसरा कार्यकाल होगा। BJP ने इस बार अपने दम पर 82 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया है, जबकि NDA गठबंधन ने कुल 102 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।
मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है कि उनके शपथ लेने के बाद वरिष्ठ नेता रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोरो और अजंता नियोग मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके अलावा BJP के अनुभवी विधायक रंजीत कुमार दास को विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। BJP इस नई टीम को विकसित और समृद्ध असम के विजन से जोड़कर पेश कर रही है।
Happy to announce that the following four colleagues of mine will take oath as Ministers tomorrow along with me in the august presence of Hon’ble Prime Minister Shri @narendramodi Ji –
Shri Rameswar Teli
Shri Atul Bora
Shri Charan Boro
Smt. Ajanta NeogI am also happy to share…
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) May 11, 2026