हिमंत बिस्वा सरमा फिर बनेंगे असम के CM, राज्यपाल से मिलकर पेश किया सरकार गठन का दावा

हिमंत बिस्वा सरमा फिर बनेंगे असम के CM, राज्यपाल से मिलकर पेश किया सरकार गठन का दावा

असम, May 11, (Political Insight) : पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम विधानसभा चुनावों में BJP  को जनता का प्रचंड समर्थन मिला। वहीं, असम में BJP  एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है। असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने रविवार को हिमंत बिस्वा सरमा को राज्य का मुख्यमंत्री नियुक्त किया। इसके साथ ही भाजपा-नीत राजग गठबंधन के लगातार तीसरी बार सत्ता में आने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। हिमंत बिस्वा सरमा 12 मई, मंगलवार को लोकभवन में आयोजित समारोह में CM पद की शपथ लेंगे। उन्हें राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य शपथ दिलाएंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

इससे पहले, केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा सह-पर्यवेक्षक एवं हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में हिमंत बिस्वा सरमा को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। इसके बाद सरमा ने NDA नेताओं के साथ लोकभवन जाकर राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से मुलाकात की और सरकार गठन का दावा पेश किया। इस दौरान 102 विधायकों के समर्थन वाला हस्ताक्षरित पत्र भी राज्यपाल को सौंपा गया।

मुख्य सचिव रवि कोटा द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया कि राज्यपाल ने संविधान के अनुच्छेद 164(1) के तहत हिमंत बिस्वा सरमा को मुख्यमंत्री नियुक्त किया है। 126 सदस्यीय असम विधानसभा में राजग ने रिकॉर्ड दो-तिहाई बहुमत हासिल किया। भाजपा को 82 सीटें मिलीं, जबकि सहयोगी दल असम गण परिषद (एजीपी) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) को 10-10 सीटें प्राप्त हुईं।

यह हिमंत बिस्वा सरमा का असम में दूसरा कार्यकाल होगा। साथ ही, वे राज्य के पहले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री बनेंगे, जो लगातार दो पूर्ण कार्यकाल पूरे करेंगे। असम में भाजपा के सत्ता का सफर वर्ष 2016 में शुरू हुआ था, जब सर्वानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री बने थे। वर्ष 2021 में हिमंत बिस्वा सरमा ने नेतृत्व संभाला और अब वे लगातार तीसरी बार राजग की सरकार का नेतृत्व करने जा रहे हैं। जेपी नड्डा ने कहा कि विधायक दल की बैठक में हिमंत बिस्वा सरमा को सर्वसम्मति से गठबंधन का नेता चुना गया। उन्होंने कहा कि यह जीत राज्य में विकास, शांति और समृद्धि की दिशा में नई ऊर्जा और जनविश्वास का प्रतीक है।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

दिल्ली-एनसीआर में CNG फिर महंगी, तीन दिन में 3 रुपये बढ़े दाम

नई दिल्ली, May 17, (Political Insights) : दिल्ली-एनसीआर के लोगों को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। सीएनजी की कीमतों में दोबारा बढ़ोतरी कर दी गई है। गैस…

भ्रामक विज्ञापनों पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, दो कोचिंग संस्थानों पर 15 लाख का जुर्माना

नई दिल्ली, May 16, (Political Insight) : केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने भ्रामक विज्ञापनों और अनुचित व्यापार प्रथाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मोशन एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड पर…