शुभेंदु अधिकारी आज लेंगे CM पद की शपथ, पीएम मोदी समेत कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

शुभेंदु अधिकारी आज लेंगे CM पद की शपथ, पीएम मोदी समेत कई दिग्गज नेता होंगे मौजूद

पश्चिम बंगाल, May 9 , (Political Insights):  पश्चिम बंगाल में भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों की सर्वसम्मति से चुने गए नेता शुभेंदु अधिकारी शनिवार को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में राज्य के नौवें मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में हुई विधायक दल की बैठक में शुभेंदु को नेता चुना गया, जिसके बाद उन्होंने राज्यपाल आरएन रवि से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया।

शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप से आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शिरकत करेंगे। शाह ने घोषणा के दौरान कहा, “बैठक में आठ प्रस्ताव आए, सभी में शुभेंदु का ही नाम था। वह जुझारू नेता हैं और बंगाल में सुशासन लाएंगे।”

यह समारोह भाजपा की बंगाल में ऐतिहासिक जीत का प्रतीक बनेगा, जहां शुभेंदु की अगुवाई में नई सरकार ‘परिवर्तन’ का संकल्प लेगी।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

मध्य प्रदेश HC ने भोजशाला परिसर को माना मंदिर, वाग्देवी प्रतिमा वापस लाने के निर्देश

मध्य प्रदेश, May 15, (Political Insight) : भोजशाला विवाद को लेकर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने बड़ा फैसला सुनाते हुए भोजशाला परिसर को मंदिर माना है। HC ने कहा कि…

भारत-UAE रिश्तों को मिली नई मजबूती, कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर

नई दिल्ली, May 15, (Political Insight) : PM नरेंद्र मोदी अपने पांच दिवसीय विदेश दौरे के पहले चरण में UAE की राजधानी अबूधाबी पहुंचे, जहां उनका गार्ड ऑफ ऑनर के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान PM मोदी…