तमिलनाडु में सियासी हलचल जारी, क्या साथ आएंगी DMK और AIADMK?

तमिलनाडु में सियासी हलचल जारी, क्या साथ आएंगी DMK और AIADMK?

तमिलनाडु, 8 मई, (Political Insight) : तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के बाद लगातार राजनीतिक उथल-पुथल का दौर जारी है। 4 मई को मतगणना के बाद तमिलनाडु की राजनीति में उभरकर आई अभिनेता विजय की पार्टी TVK  को जनता का भरपूर समर्थन मिला और 108 सीटों पर जीत हासिल हुई। वहीं, राज्य में गठबंधन को लेकर चर्चाओं का दौर लगातार जारी है, जो थमने का नाम नहीं ले रहा है। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद पहले विजय की पार्टी TVK ने सरकार बनाने के लिए कांग्रेस से सहयोग मांगा, लेकिन इसके बावजूद TVK  को बहुमत नहीं मिल सका। वहीं, अब राज्य की सबसे पुरानी पार्टियों DMK और AIADMK  के बीच सरकार बनाने को लेकर गठबंधन की अटकलें लगाई जा रही हैं।

गठबंधन की इस दौड़ में DMK  ने विजय के साथ सरकार बनाने की बातों से साफ इनकार कर दिया है, वहीं खबरों के अनुसार,  तमिलनाडु में सरकार बनाने को लेकर DMK  और AIADMK  के बीच संभावित गठबंधन की चर्चा की जा रही है।

हालांकि, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस की ओर से टीवीके को समर्थन दिया गया, लेकिन इसके बावजूद भी 234 सदस्यों वाली विधानसभा में विजय को 118 सीटों के बहुमत के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, वहीं वर्तमान में गठबंधन के पास वियज की दूसरी जीती हुई सीट को छोड़ दे तो मात्र 112 सीटों  का ही आंकड़ा है।

इसके अलावा अगर DMK  और AIADMK  के बीच किसी प्रकार का समझौता होता है, तो भी दोनों पार्टियों की ताकत 118 के आंकड़े को नहीं छू पाएगी। वहीं बहुमत प्राप्त करने के लिए इन्हें अपने सहयोगियों का समर्थन लेना होगा। तमिलनाडु की राजनीति में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। वहीं इस राजनीतिक उथल-पुथल के बीच पार्टियां अपना रास्ता तलाश रही हैं।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

दिल्ली-एनसीआर में CNG फिर महंगी, तीन दिन में 3 रुपये बढ़े दाम

नई दिल्ली, May 17, (Political Insights) : दिल्ली-एनसीआर के लोगों को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। सीएनजी की कीमतों में दोबारा बढ़ोतरी कर दी गई है। गैस…

भ्रामक विज्ञापनों पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, दो कोचिंग संस्थानों पर 15 लाख का जुर्माना

नई दिल्ली, May 16, (Political Insight) : केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने भ्रामक विज्ञापनों और अनुचित व्यापार प्रथाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मोशन एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड पर…