TMC प्रमुख ममता बनर्जी से मिले अखिलेश यादव, BJP पर लगाया ‘महाधांधली’ का आरोप

TMC प्रमुख ममता बनर्जी से मिले अखिलेश यादव, BJP पर लगाया ‘महाधांधली’ का आरोप

पश्चिम बंगाल, May 8, (Political Insight) : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद सपा प्रमुख और लोकसभा सांसद अखिलेश यादव ने तृणमूल कांग्रेस(TMC) प्रमुख ममता बनर्जी से मुलाकात की। अपने पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार और BJP पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबी पोस्ट लिखकर चुनाव प्रक्रिया, लोकतंत्र और देश की व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए।

अखिलेश यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान “महाधांधली और महाबेईमानी” देखने को मिली। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखते हुए कहा कि अब केवल चुनाव बचाने की नहीं, बल्कि देश और संविधान को बचाने की लड़ाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश ऐसे लोगों के हाथों में चला गया है, जो संविधान, लोकतंत्र, आरक्षण, समानता और न्याय के खिलाफ हैं। अखिलेश ने कहा कि BJP और उसके सहयोगी देश की एकता और सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

सपा प्रमुख ने अपनी पोस्ट में नोटबंदी, जीएसटी, शिक्षा व्यवस्था, सरकारी स्कूलों की स्थिति और योजना आयोग को खत्म किए जाने जैसे मुद्दे भी उठाए। उन्होंने सवाल किया कि कोविड के नाम पर जुटाए गए फंड का हिसाब जनता को क्यों नहीं दिया गया और भ्रष्टाचार क्यों बढ़ रहा है। अखिलेश यादव ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अब देशवासियों को एकजुट होकर “देश विरोधी ताकतों” को हराना होगा। उन्होंने कहा कि देश को बचाने और नई आजादी के लिए सभी को तिरंगा उठाना चाहिए।

इस दौरान अखिलेश यादव के स्वागत के लिए ममता बनर्जी खुद गेट तक पहुंचीं, जबकि उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी ने उन्हें गले लगाकर स्वागत किया। अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के हौसले की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने जिस तरह से चुनाव लड़ा, वह वाकई काबिल-ए-तारीफ है।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

दिल्ली-एनसीआर में CNG फिर महंगी, तीन दिन में 3 रुपये बढ़े दाम

नई दिल्ली, May 17, (Political Insights) : दिल्ली-एनसीआर के लोगों को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। सीएनजी की कीमतों में दोबारा बढ़ोतरी कर दी गई है। गैस…

भ्रामक विज्ञापनों पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, दो कोचिंग संस्थानों पर 15 लाख का जुर्माना

नई दिल्ली, May 16, (Political Insight) : केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने भ्रामक विज्ञापनों और अनुचित व्यापार प्रथाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मोशन एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड पर…