गुरु तेग बहादुर जी का प्रकाश पर्व आज, देशभर में श्रद्धा का माहौल

गुरु तेग बहादुर जी का प्रकाश पर्व आज, देशभर में श्रद्धा का माहौल

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (Political Insight)- सिख धर्म के नौवें गुरु गुरु तेग बहादुर जी का पावन प्रकाश पर्व मंगलवार को देशभर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और गुरु साहिब के बलिदान को याद किया।

गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में लिखा कि “सिख धर्म के नौवें गुरु, ‘हिंद दी चादर’ गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। भारतीय संस्कृति और मानवता की रक्षा के लिए उन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने धर्म त्यागने के बजाय प्राण त्यागना उचित समझा और अत्याचार के खिलाफ अडिग रहकर करुणा व संवेदना की मिसाल पेश की।” उन्होंने कहा कि गुरु साहिब की जीवन गाथा का स्मरण हर भारतीय को गर्व से भर देता है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दी शुभकामनाएंः-

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी गुरु तेग बहादुर जी को नमन करते हुए कहा कि वे त्याग, तपस्या और अदम्य साहस के प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब ने धर्म, मानवता और सत्य की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया और उनका जीवन आज भी लोगों को परोपकार और सच्चाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

वहीं, उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने अपने संदेश में कहा कि गुरु तेग बहादुर जी का तप, त्याग और बलिदान हमें यह सिखाता है कि अन्याय के खिलाफ डटकर खड़ा होना ही सच्ची साधना है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु साहिब के शौर्य और करुणा को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन मानवता के कल्याण का संदेश देता है और सदियों तक प्रेरणा देता रहेगा।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने भी प्रकाश पर्व पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरु साहिब का जीवन निस्वार्थ सेवा, धैर्य और अन्याय के विरुद्ध अडिग रहने की सीख देता है।

गौरतलब है कि गुरु तेग बहादुर जी को ‘हिंद दी चादर’ के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने धर्म और मानवता की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया। उनके प्रकाश पर्व पर देशभर के गुरुद्वारों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

बिहार विधान परिषद चुनाव: एनडीए ने अति पिछड़ों और महिलाओं पर खेला दांव, पवन सिंह समेत 9 उम्मीदवारों का ऐलान

बिहार, June 5, (Political Insight) : बिहार विधान परिषद की नौ सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए एनडीए ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इनमें आठ सीटों…

‘क्या आपको पता था? मुझे तो नहीं…’ इस्तीफे की अफवाहों पर सुरेश गोपी का मजेदार जवाब

केरल, June 5, (Political Insight) : तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई के इस्तीफे के बीच केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें…