ईंधन संकट के बीच नेपाल का बड़ा कदम, सरकारी दफ्तरों और स्कूलों में अब दो दिन साप्ताहिक अवकाश

ईंधन संकट के बीच नेपाल का बड़ा कदम, सरकारी दफ्तरों और स्कूलों में अब दो दिन साप्ताहिक अवकाश

नई दिल्ली,6 अप्रैल (Political Insight)– वैश्विक तेल आपूर्ति में आई अनिश्चितता और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के असर को देखते हुए सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। सरकार ने ईंधन की खपत कम करने के उद्देश्य से सरकारी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में अब दो दिन साप्ताहिक अवकाश लागू करने का ऐलान किया है।
नए आदेश के तहत अब देशभर में शनिवार के साथ-साथ रविवार को भी सरकारी दफ्तर, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू की जा रही है और इसे मौजूदा हालात के मद्देनज़र एक अस्थायी कदम माना जा रहा है।

सरकारी प्रवक्ता सस्मित पोखरेल ने बताया कि मंत्रिमंडल की हालिया बैठक में यह निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर तेल आपूर्ति में आई कमी और कीमतों में उतार-चढ़ाव के चलते देश में ईंधन प्रबंधन को लेकर यह कदम उठाना जरूरी हो गया था।

ईंधन बचत के साथ दीर्घकालिक योजना पर भी फोकसः-

सरकार ने सिर्फ छुट्टियों तक सीमित न रहते हुए एक दीर्घकालिक रणनीति पर भी काम शुरू किया है। कैबिनेट ने पेट्रोल और डीजल से चलने वाले वाहनों को चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलने के लिए जरूरी कानूनी ढांचा तैयार करने का फैसला लिया है। इससे भविष्य में आयातित ईंधन पर निर्भरता कम करने की योजना है।

आपको बता दे कि नेपाल की अर्थव्यवस्था काफी हद तक आयातित ईंधन पर निर्भर है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में किसी भी तरह की हलचल का सीधा असर देश के भीतर देखने को मिलता है। विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा संकट ने ऊर्जा सुरक्षा को लेकर नेपाल की चुनौतियों को एक बार फिर सामने ला दिया है।

गौरतलब है कि सरकार के इस फैसले का असर आम लोगों की दिनचर्या पर भी पड़ सकता है। जहां एक ओर ईंधन की खपत में कमी आने की उम्मीद है, वहीं दूसरी ओर सरकारी सेवाओं की उपलब्धता और शैक्षणिक गतिविधियों की निरंतरता पर सवाल उठ सकते हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, नेपाल का यह कदम सिर्फ एक प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि क्षेत्रीय ऊर्जा संकट की गंभीरता को भी दर्शाता है। दक्षिण एशिया के अन्य देशों के लिए भी यह एक संकेत है कि वैश्विक परिस्थितियों का असर घरेलू नीतियों पर किस तरह पड़ सकता है।

नेपाल सरकार का यह निर्णय मौजूदा हालात में ईंधन की खपत को नियंत्रित करने की दिशा में उठाया गया एक अहम कदम है। हालांकि, लंबे समय में ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों और बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान देना ही स्थायी समाधान साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

महिला आरक्षण बिल पर संसद में गरमाई बहस, अखिलेश यादव ने उठाए मंशा और प्रक्रिया पर सवाल

नई दिल्ली, 18 Apr, (Political Insight): संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण संशोधन बिल को लेकर शुक्रवार को तीखी बहस देखने को मिली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश…

महिला आरक्षण संशोधन बिल पर सरकार को झटका, 298 बनाम 230 वोटों से नहीं मिला बहुमत

नई दिल्ली, 18 Apr, (Political Insight): संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन लोकसभा में महिला आरक्षण कानून में संशोधन और परिसीमन आयोग से जुड़े अहम बिलों पर तीखी बहस…