केरल और पुद्दुचेरी चुनाव: BJP ने जारी की उम्मीदवारों की नई सूची

केरल और पुद्दुचेरी चुनाव: BJP ने जारी की उम्मीदवारों की नई सूची

तिरुवनंतपुरम/पुद्दुचेरीः- भारतीय जनता पार्टी ने दक्षिण भारत में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर अपनी रणनीति तेज करते हुए केरल के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची और पुद्दुचेरी के लिए पहली सूची जारी कर दी है।

आपको बता दे कि BJP ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की है। इस सूची में कोवलम सीट से T.N. सुरेश, पीरुमाडे S.V. राथीश, मावेलिक्कारा से अजीमोन, अरुविक्कारा से विवेक गोपन और चावरा से K.R. राजेश समेत अन्य उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन नामों को अंतिम मंजूरी दी है।

आपको बता दे कि केरल की 140 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 9 अप्रैल को एक ही चरण में होगा, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी। राज्य में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ LDF और विपक्षी UDF के बीच माना जा रहा है, वहीं BJP इस बार अपने वोट शेयर और सीटों में बढ़ोतरी की कोशिश में है।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, BJP ने इस सूची में क्षेत्रीय संतुलन और नए चेहरों को प्राथमिकता दी है, ताकि परंपरागत रूप से कमजोर रहे क्षेत्रों में भी अपनी पकड़ मजबूत की जा सके। पार्टी राज्य में सबरीमला, विकास और केंद्र की योजनाओं जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठा रही है।

पुद्दुचेरी: 10 में से 9 सीटों पर उम्मीदवार तयः-

वहीं, पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने अपनी पहली सूची जारी करते हुए 10 में से 9 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। एक सीट पर उम्मीदवार की घोषणा फिलहाल लंबित है, जिसे गठबंधन सहयोगियों के साथ चर्चा के बाद अंतिम रूप दिया जाएगा।

गौरतलब है कि यह फैसला दिल्ली में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की अध्यक्षता में लिया गया। इस बैठक में PM मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह सहित केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य मौजूद रहे।

पार्टी के महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, उम्मीदवारों के चयन में स्थानीय समीकरण, संगठन की मजबूती और जीत की संभावनाओं को ध्यान में रखा गया है।

चुनावी रणनीति और अहम मुद्देः-

दोनों राज्यों में BJP ने बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, डिजिटल प्रचार अभियान चलाने और केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंच बनाने पर विशेष जोर दिया है। इसके साथ ही, स्थानीय मुद्दों—जैसे रोजगार, बुनियादी ढांचा, पर्यटन और महंगाई—को चुनावी एजेंडा का केंद्र बनाया गया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि केरल में जहां BJP अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की कोशिश कर रही है, वहीं पुद्दुचेरी में गठबंधन के सहारे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है। आने वाले दिनों में पार्टी के शीर्ष नेताओं की रैलियां और रोड शो चुनावी माहौल को और गर्माने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

कर्नाटक को मिला नया CM, डीके शिवकुमार ने ली शपथ; परमेश्वर बने उपमुख्यमंत्री

कर्नाटक, June 3, ( Political Insight) : कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने बुधवार को पद और गोपनीयता की शपथ लेकर राज्य…

West Bengal: चुनावी हार के बाद TMC का बड़ा एक्शन, सभी संगठनात्मक समितियां भंग

कोलकाता, June 3, ( Political Insight) : तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में अपनी सभी संगठनात्मक समितियों और सहयोगी संगठनों को तत्काल प्रभाव से भंग करने की…