राष्ट्रपति मुर्मु आज अयोध्या, मथुरा दौरे पर

राष्ट्रपति मुर्मु आज अयोध्या, मथुरा दौरे पर

उत्तर प्रदेशः- द्रौपदी मुर्मु आज अयोध्या के दौरे पर पहुंचेंगी। यह उनका उत्तर प्रदेश का तीन दिवसीय आधिकारिक दौरा है, जिसके दौरान वे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

अपने कार्यक्रम के तहत राष्ट्रपति सबसे पहले श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचकर भगवान राम के दर्शन करेंगी। मंदिर परिसर में वे विशेष पूजा-अर्चना और आरती में शामिल होंगी। इसके साथ ही राष्ट्रपति ‘श्री राम यंत्र स्थापना’ कार्यक्रम में भी भाग लेंगी, जिसे धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां पूरीः-

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शहर के प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। ड्रोन और CCTV कैमरों के माध्यम से पूरे क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में भी अस्थायी बदलाव किए हैं ताकि आम लोगों को कम से कम परेशानी हो।
गौरतलब है कि राम मंदिर के भव्य निर्माण के बाद राष्ट्रपति का यह दौरा खास महत्व रखता है। इससे पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय हस्तियां मंदिर का दौरा कर चुकी हैं, लेकिन राष्ट्रपति का यह दौरा धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है।

मथुरा-वृंदावन का भी करेंगी दौराः-

आपको बता दे कि अयोध्या में निर्धारित कार्यक्रमों के बाद राष्ट्रपति मथुरा और वृंदावन के लिए रवाना होंगी। वहां वे भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े प्रमुख मंदिरों में दर्शन करेंगी और कुछ सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति के इस दौरे के दौरान महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और सामाजिक विकास से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेने की भी संभावना है। अधिकारियों के अनुसार, वे विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर सकती हैं और विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी कर सकती हैं।

प्रशासन का दावा-सभी तैयारियां पूरीः-

राज्य प्रशासन ने राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि यह दौरा प्रदेश के धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत पहचान दिलाने में मदद करेगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का यह दौरा न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे उत्तर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने की भी उम्मीद है।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

West Asia Crisis : सरकार बोली- देश में पेट्रोल, डीजल और LPG की पर्याप्त सप्लाई

नई दिल्ली, May 25 (Political Insight) : पश्चिम एशिया में जारी तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच केंद्र सरकार ने देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता…

Congress का मोदी सरकार पर हमला, बोली- जनता बेहाल, तेल कंपनियां मालामाल

नई दिल्ली, May 25 (Political Insight) : पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस…