1 अप्रैल 2026 से FASTag Annual Pass के नियमों में बदलाव, नेशनल हाईवे पर यात्रा करने वालों पर पड़ेगा असर

1 अप्रैल 2026 से FASTag Annual Pass के नियमों में बदलाव, नेशनल हाईवे पर यात्रा करने वालों पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने वाले गैर-व्यावसायिक वाहनों के लिए FASTag Annual Pass की शुल्क राशि वित्त वर्ष 2026–27 के लिए 1 अप्रैल 2026 से ₹3,000 से बढ़ाकर ₹3,075 कर दी जाएगी।

सरकार के अनुसार यह संशोधन National Highways Fee (Determination of Rates and Collection) Rules, 2008 के तहत किया गया है, जो देशभर में राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल शुल्क के निर्धारण और वसूली को नियंत्रित करता है।

FASTag Annual Pass योजना के तहत वैध FASTag वाले पात्र निजी वाहन एकमुश्त भुगतान के जरिए देशभर के करीब 1,150 टोल प्लाजा से गुजर सकते हैं। यह पास सक्रिय होने की तारीख से एक वर्ष या 200 टोल क्रॉसिंग तक मान्य रहता है, जो भी पहले पूरा हो।

वर्तमान में 56 लाख से अधिक वाहन मालिक इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। सरकार का कहना है कि FASTag Annual Pass व्यवस्था नियमित रूप से राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक आसान, तेज और सुविधाजनक विकल्प बनी हुई है।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

महिला आरक्षण बिल पर संसद में गरमाई बहस, अखिलेश यादव ने उठाए मंशा और प्रक्रिया पर सवाल

नई दिल्ली, 18 Apr, (Political Insight): संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण संशोधन बिल को लेकर शुक्रवार को तीखी बहस देखने को मिली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश…

महिला आरक्षण संशोधन बिल पर सरकार को झटका, 298 बनाम 230 वोटों से नहीं मिला बहुमत

नई दिल्ली, 18 Apr, (Political Insight): संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन लोकसभा में महिला आरक्षण कानून में संशोधन और परिसीमन आयोग से जुड़े अहम बिलों पर तीखी बहस…