मिडिल-ईस्ट तनाव के बीच भारत का बड़ा कदम, फारस की खाड़ी के पास नौसेना के युद्धपोत तैनात

मिडिल-ईस्ट तनाव के बीच भारत का बड़ा कदम, फारस की खाड़ी के पास नौसेना के युद्धपोत तैनात

नई दिल्लीः- Strait of Hormuz और Persian Gulf के आसपास बढ़ते तनाव के बीच भारत ने अपने व्यापारी जहाजों और नाविकों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है। भारत ने इस क्षेत्र में भारतीय नौसेना के कई युद्धपोत तैनात कर दिए हैं, जो जरूरत पड़ने पर भारतीय जहाजों को सुरक्षा और सहायता प्रदान करेंगे।

आपको बता दें कि Iran पर United States और Israel के हमलों के बाद पूरे मिडिल-ईस्ट में तनाव बढ़ गया है। इसका असर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर भी पड़ रहा है और कई देशों को तेल और गैस आपूर्ति को लेकर चिंता सताने लगी है। भारत भी इस स्थिति पर करीब से नजर बनाए हुए है।

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, भारतीय नौसेना के युद्धपोत फिलहाल स्टैंडबाय मोड में हैं और भारत की ओर आने-जाने वाले व्यापारी जहाजों को सुरक्षा देने के लिए तैयार हैं। खासकर Strait of Hormuz से गुजरने वाले जहाजों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, क्योंकि दुनिया के बड़े हिस्से का तेल इसी मार्ग से होकर गुजरता है।

गौरतलब है कि इससे पहले एलपीजी लेकर जा रहे दो भारतीय ध्वज वाले जहाजों को Iran ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दी थी। इनमें से एक जहाज ‘शिवालिक’ आखिरी बार Gulf of Oman में देखा गया था और इसके 21 मार्च तक अपने गंतव्य तक पहुंचने की संभावना है।

सरकार के अनुसार, इस समय फारस की खाड़ी क्षेत्र में 24 भारतीय ध्वज वाले जहाज संचालित हो रहे हैं, जिनमें लगभग 668 भारतीय नाविक सवार हैं। वहीं स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पूर्व में तीन जहाजों पर अभी भी 76 भारतीय नाविक मौजूद हैं। इन सभी जहाजों और चालक दल की लगातार निगरानी की जा रही है।

केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने बताया कि डीजी शिपिंग, जहाज मालिकों, एजेंसियों और विदेशों में स्थित भारतीय मिशनों के साथ लगातार समन्वय बनाए हुए है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

उधर, भारत में Iran के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने कहा कि ईरान की मंशा कभी भी Strait of Hormuz को बंद करने की नहीं रही है, लेकिन मौजूदा क्षेत्रीय तनाव के कारण जहाजों की आवाजाही जरूर प्रभावित हुई है।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

महिला आरक्षण संशोधन बिल पर सरकार को झटका, 298 बनाम 230 वोटों से नहीं मिला बहुमत

नई दिल्ली, 18 Apr, (Political Insight): संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन लोकसभा में महिला आरक्षण कानून में संशोधन और परिसीमन आयोग से जुड़े अहम बिलों पर तीखी बहस…

बंगाल चुनाव 2026: कांग्रेस की 5 बड़ी गारंटी, महिलाओं से युवाओं तक हर वर्ग को साधने की रणनीति

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने 5 बड़ी गारंटी का ऐलान किया है, जिसमें मुफ्त शिक्षा, ₹10 लाख स्वास्थ्य बीमा, किसानों और महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता शामिल है। कोलकाता, 15…