नई दिल्ली:- राष्ट्रपति दौपदी मुर्मु ने विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राज्यपालों और उपराज्यपालों की नई नियुक्तियों की घोषणा की है। इस फेरबदल के तहत कई मौजूदा राज्यपालों का तबादला किया गया है, जबकि कुछ नए नामों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राष्ट्रपति द्वारा जारी आदेश के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है।
इसके अलावा, बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नंद किशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है।
तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि को अब पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं केरल के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु का नया राज्यपाल बनाया गया है।
इस बीच राष्ट्रपति ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया है।
गौरतलब है कि केंद्र शासित प्रदेशों में भी प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जबकि दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को लद्दाख का नया उपराज्यपाल बनाया गया है।
इसके साथ ही पूर्व भारतीय राजनयिक तरणजीत सिंह संधू को दिल्ली का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।
राष्ट्रपति द्वारा किए गए इन नियुक्तियों को केंद्र सरकार की प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।