चुनावी सुधारों पर मंथन: भारत मंडपम में निर्वाचन आयोग की अहम बैठक

चुनावी सुधारों पर मंथन: भारत मंडपम में निर्वाचन आयोग की अहम बैठक

नई दिल्लीः- आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत निर्वाचन आयोग और राज्यों के निर्वाचन आयुक्तों का राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह महत्वपूर्ण बैठक 27 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद हो रही है। इससे पहले इस तरह का सम्मेलन वर्ष 1999 में आयोजित किया गया था।

इस सम्मेलन की अध्यक्षता ज्ञानेश कुमार करेंगे। इस अवसर पर निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी भी उपस्थित रहेंगे।

सूत्रों के अनुसार, इस राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्देश्य केंद्र और राज्यों के बीच चुनावी समन्वय को मजबूत करना, चुनावी प्रक्रियाओं में तकनीकी सुधारों पर विचार-विमर्श करना और मतदाता सूची प्रबंधन, चुनावी पारदर्शिता तथा चुनाव आचार संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे मुद्दों पर साझा रणनीति तैयार करना है।

आपको बता दे कि इस सम्मेलन में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्य निर्वाचन आयुक्त अपने कानूनी एवं तकनीकी विशेषज्ञों के साथ भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) भी इस बैठक में शामिल होंगे।

इस बैठक के दौरान ई-गवर्नेंस आधारित चुनावी प्रबंधन प्रणाली, डिजिटल मतदाता सेवा पोर्टल, मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (SVEEP), चुनावी शिकायत निवारण तंत्र और भविष्य में एक साथ चुनाव कराने जैसे संभावित विषयों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

चुनाव आयोग के अधिकारियों का मानना है कि यह सम्मेलन न केवल चुनावी प्रणाली को और अधिक पारदर्शी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा, बल्कि राज्यों के बीच सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान का भी एक सशक्त मंच प्रदान करेगा।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

मोदी सरकार ने अमेरिका के सामने सरेंडर कर दिया: राहुल गांधी

नई दिल्ली, June 4, (Political Insight) : कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को खराब मौसम के कारण अल्मोड़ा में प्रस्तावित जनसभा को ऑडियो संदेश…

TMC में बड़ी टूट! ऋतब्रत बनर्जी बने नेता प्रतिपक्ष, ममता खेमे ने जताई आपत्ति

कोलकाता, June 4, (Political Insight) : पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सामने राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है। पार्टी से अलग हुए 60 विधायकों ने बुधवार को विधानसभा…