PM मोदी 25 फरवरी को दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर इजरायल होंगे रवाना

PM मोदी 25 फरवरी को दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर इजरायल होंगे रवाना

नई दिल्लीः-  PM मोदी 25 फरवरी को दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर इजरायल रवाना होंगे। वर्ष 2017 की ऐतिहासिक यात्रा के बाद यह उनकी दूसरी इजरायल यात्रा होगी। अपनी यात्रा से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत, इजरायल के साथ अपनी अटूट मित्रता को अत्यंत महत्व देता है और वह इस दौरे के दौरान होने वाली चर्चाओं को लेकर उत्साहित हैं।

PM मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इजरायल के प्रधानमंत्री के पोस्ट का जवाब देते हुए कहा, “मेरे मित्र, प्रधानमंत्री नेतन्याहू, भारत और इजरायल के बीच की दोस्ती तथा हमारे द्विपक्षीय संबंधों की विविधता पर मैं आपसे पूरी तरह सहमत हूं। भारत इजरायल के साथ अटूट मित्रता को बहुत महत्व देता है, जो विश्वास, नवाचार और शांति एवं प्रगति के प्रति साझा प्रतिबद्धता पर आधारित है।”

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भी ‘एक्स’ पर एक वीडियो संदेश साझा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा को ऐतिहासिक बताया। जिसमें उन्होने कैबिनेट बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की आगामी यात्रा पर चर्चा की। नेतन्याहू ने कहा, “इजरायल और भारत का संबंध दो वैश्विक नेताओं का सशक्त गठबंधन है। हम नवाचार, सुरक्षा और साझा रणनीतिक दृष्टिकोण में भागीदार हैं। AI से लेकर क्षेत्रीय सहयोग तक, हमारी साझेदारी लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। यरूशलम में आपसे मिलने की प्रतीक्षा रहेगी, प्रधानमंत्री मोदी!”

आपको बता दे कि PM मोदी की 2017 की इजरायल यात्रा किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा थी, जिसने रक्षा, कृषि, जल प्रबंधन और नवाचार जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा दी थी। आगामी दौरे को दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

कर्नाटक को मिला नया CM, डीके शिवकुमार ने ली शपथ; परमेश्वर बने उपमुख्यमंत्री

कर्नाटक, June 3, ( Political Insight) : कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने बुधवार को पद और गोपनीयता की शपथ लेकर राज्य…

West Bengal: चुनावी हार के बाद TMC का बड़ा एक्शन, सभी संगठनात्मक समितियां भंग

कोलकाता, June 3, ( Political Insight) : तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में अपनी सभी संगठनात्मक समितियों और सहयोगी संगठनों को तत्काल प्रभाव से भंग करने की…