बांग्लादेश में 17 फरवरी को नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में जायेगें ओम बिरला

शपथ ग्रहण समारोह मों होगी अंतरराष्ट्रीय हस्तियों की मौजूदगीः-
बांग्लादेश में 17 फरवरी को नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में जायेगें ओम बिरला

नई दिल्ली/ ढाकाः– बांग्लादेश में नई सरकार के गठन के लिए शपथ ग्रहण समारोह 17 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। समारोह मंगलवार शाम 4:00 बजे ढाका स्थित राष्ट्रीय संसदीय भवन के साउथ प्लाजा में होगा। इस अवसर पर विभिन्न देशों से करीब 1,200 विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने की उम्मीद है।

आपको बता दे कि हालिया संसदीय चुनावों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) को स्पष्ट बहुमत मिला है। पार्टी के चेयरमैन तारिक रहमान की अगुवाई में नई सरकार का गठन तय माना जा रहा है।

शपथ ग्रहण समारोह मों होगी अंतरराष्ट्रीय हस्तियों की मौजूदगीः-

आपको बता दे कि इस शपथ ग्रहण समारोह में कई देशों के प्रमुख नेता और प्रतिनिधि शामिल हो सकते हैं। इनमें शेरिंग तोबगे (भूटान के प्रधानमंत्री), ओम बिरला (भारत के लोकसभा अध्यक्ष) और अहसान इकबाल (पाकिस्तान के योजना मंत्री) के शामिल होने की उम्मीद है।

इसके अलावा नेपाल की ओर से विदेश मंत्री बाला नंद शर्मा, श्रीलंका की स्वास्थ्य मंत्री नलिंदा जयतिस्सा, ब्रिटेन की इंडो-पैसिफिक अंडर-सेक्रेटरी सीमा मल्होत्रा और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना जताई गई है। हालांकि, कुछ देशों ने अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

भारत के विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इस समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि यह भागीदारी भारत और बांग्लादेश के बीच गहरे लोकतांत्रिक संबंधों और ऐतिहासिक मित्रता को दर्शाती है।

चुनाव परिणाम और राजनीतिक स्थितिः-

13वें संसदीय चुनाव के तहत 12 फरवरी को 300 में से 299 सीटों पर मतदान हुआ था। चुनाव आयोग ने 297 सीटों के अनौपचारिक नतीजे घोषित किए हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद चटगांव-2 और चटगांव-4 सीटों के परिणाम फिलहाल रोके गए हैं।

घोषित परिणामों के अनुसार, BNP ने 297 में से 209 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि दो सीटों पर वह आगे चल रही है। उसके सहयोगियों ने तीन सीटें जीती हैं।

वहीं जमात-ए-इस्लामी को 68 सीटें मिली हैं और उसके नेतृत्व वाले 11-दलीय गठबंधन के सहयोगियों को नौ सीटें हासिल हुई हैं। इस्लामी आंदोलन बांग्लादेश (IAB) को एक सीट और सात सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुए हैं।

गौरतलब है कि शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां संसद सचिवालय में जोर-शोर से चल रही हैं। पारंपरिक रूप से यह कार्यक्रम संसद भवन के निर्धारित शपथ कक्ष में होता रहा है, लेकिन इस बार बड़े पैमाने पर अंतरराष्ट्रीय भागीदारी को देखते हुए इसे साउथ प्लाजा में आयोजित किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

दिल्ली कृषि सम्मेलन: शिवराज सिंह चौहान ने कृषि सुधारों को दी नई दिशा

नई दिल्ली, May 29 (Political Insight) : नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन-खरीफ अभियान 2026 के दूसरे दिन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों…

भारत की आध्यात्मिक विरासत और आधुनिक नेतृत्व विश्व को प्रेरित कर रहे हैं : उपराष्ट्रपति

बेंगलुरु, May 30 (Political Insight) : बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के 45 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित वैश्विक समारोह में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में उन्होंने संगठन…