सुनेत्रा पवार आज संभालेंगी महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी

सुनेत्रा पवार आज संभालेंगी महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी

मुंबईः- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दिवंगत वरिष्ठ नेता अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार आज मंगलवार को महाराष्ट्र की नई उपमुख्यमंत्री के रूप में औपचारिक रूप से कार्यभार संभालेंगी। उनके शपथ ग्रहण और पदभार ग्रहण को लेकर पार्टी में उत्साह का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार कार्यभार संभालने से पहले सुनेत्रा पवार धार्मिक और श्रद्धांजलि कार्यक्रमों में शामिल होंगी। वह सबसे पहले मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद दादर स्थित चैत्यभूमि पहुंचकर भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। चैत्यभूमि वही स्थान है, जहां डॉ. आंबेडकर का अंतिम संस्कार किया गया था।

इन कार्यक्रमों के दौरान NCP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उनके साथ मौजूद रहेंगे। इसके बाद सुनेत्रा पवार औपचारिक रूप से उपमुख्यमंत्री पद का कार्यभार ग्रहण करेंगी।

गौरतलब है कि 28 जनवरी को अजित पवार जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के प्रचार के लिए बारामती आ रहे थे, तभी उनका विमान लैंडिंग के दौरान रनवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में अजित पवार समेत चार अन्य लोगों की भी मौत हो गई थी। 29 जनवरी को बारामती के विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड में उनका अंतिम संस्कार किया गया था।

अजित पवार के निधन के बाद NCP ने सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें आबकारी, खेल और अल्पसंख्यक विकास विभाग का प्रभार दिया गया है।

शपथ ग्रहण के बाद अपने बयान में सुनेत्रा पवार ने कहा कि आदरणीय अजीतदादा ने किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों के लिए पूरी जिंदगी समर्पित कर दी। उन्होंने कहा कि ‘शिव-शाहू-फुले-अंबेडकर’ के विचारों के प्रति अटूट निष्ठा रखते हुए वह उनके विचारों और संघर्ष की विरासत को आगे बढ़ाएंगी।

उन्होंने आगे कहा कि पति के असमय निधन से उन्हें गहरा आघात पहुंचा है, लेकिन कर्तव्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और लोगों से जुड़ाव ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। सुनेत्रा पवार ने कहा कि वह न्यायपूर्ण, समानता आधारित और विकसित महाराष्ट्र के सपने को साकार करने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करती रहेंगी।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

दिल्ली कृषि सम्मेलन: शिवराज सिंह चौहान ने कृषि सुधारों को दी नई दिशा

नई दिल्ली, May 29 (Political Insight) : नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन-खरीफ अभियान 2026 के दूसरे दिन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों…

भारत की आध्यात्मिक विरासत और आधुनिक नेतृत्व विश्व को प्रेरित कर रहे हैं : उपराष्ट्रपति

बेंगलुरु, May 30 (Political Insight) : बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के 45 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित वैश्विक समारोह में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में उन्होंने संगठन…