भारत-अमेरिका ट्रेड डील भारत के हित मे- पीयूष गोयल

भारत-अमेरिका ट्रेड डील भारत के हित मे- पीयूष गोयल

नई दिल्लीः- वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत और अमेरिका के बीच हुआ व्यापार समझौता पड़ोसी देशों के साथ अमेरिका द्वारा किए गए समझौतों की तुलना में अधिक संतुलित और भारत के हित में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस समझौते में किसानों, डेयरी सेक्टर और मछुआरों के हितों से कोई समझौता नहीं किया गया है।

राष्ट्रीय हित को प्राथमिकताः-

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपने कूटनीतिक संबंधों और संवाद कौशल का प्रभावी उपयोग किया। उन्होंने बताया कि यह व्यापार समझौता लंबे समय से अधिकारियों और मंत्रियों के स्तर पर बातचीत में अटका हुआ था, जिसे प्रधानमंत्री के हस्तक्षेप से अंतिम रूप दिया जा सका।

श्रम-प्रधान सेक्टर को मिलेगा बढ़ावाः-

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस समझौते से टेक्सटाइल, लेदर, सीफूड और रत्न एवं आभूषण जैसे श्रम-प्रधान क्षेत्रों को विशेष लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों के लिए अमेरिकी बाजार में नए निर्यात के अवसर खुलेंगे, जिससे रोजगार सृजन को भी बढ़ावा मिलेगा।

इंजीनियरिंग और ऑटो कंपोनेंट्स सेक्टर को फायदाः-

गोयल ने बताया कि इंजीनियरिंग गुड्स सेक्टर, विशेषकर ऑटो कंपोनेंट्स और अन्य औद्योगिक उत्पादों को भी इस समझौते से प्रत्यक्ष लाभ होगा। टैरिफ में कमी के कारण भारतीय उत्पाद अमेरिकी बाजार में अधिक प्रतिस्पर्धी बनेंगे।

MSME को मिलेगा वैश्विक अवसरः-

उन्होंने कहा कि देश में रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला MSME सेक्टर इस समझौते से मजबूत होगा। टैरिफ में कमी से छोटे और मध्यम उद्यमों के उत्पादों के निर्यात में वृद्धि होगी और उन्हें अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेहतर अवसर मिलेंगे।

उच्च टैरिफ से मिलेगी राहतः-

इस प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान गोयल ने कहा कि ट्रंप प्रशासन द्वारा लगाए गए 50 प्रतिशत तक के उच्च टैरिफ के कारण खाद्य पदार्थों और वस्त्र जैसे श्रम-प्रधान उत्पादों के निर्यात पर गंभीर असर पड़ रहा था। इस समझौते से भारतीय निर्यातकों को बड़ी राहत मिलेगी।

प्रधानमंत्री का जताया आभारः-

उन्होंने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों की ओर से वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हैं। उनके अनुसार यह समझौता आर्थिक विकास के साथ-साथ किसानों, गरीबों, मछुआरों, महिलाओं और युवाओं के लिए नए अवसर लेकर आएगा।

राहुल गांधी पर साधा निशानाः-

इस दौरान गोयल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए एक बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि वह देश को गुमराह कर रहे हैं और भारत की प्रगति को लेकर गंभीर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में भारत कमजोर अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गया था और राहुल गांधी की सोच देश को उसी दिशा में ले जा सकती है।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

मौसम बना दीवार, उत्तराखंड नहीं पहुंच सके राहुल गांधी; जल्द लौटने का किया वादा

नई दिल्ली, June 4, (Political Insight) : कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का प्रस्तावित उत्तराखंड दौरा खराब मौसम के कारण रद्द हो गया। राहुल गांधी ने…

TMC का दावा- BJP समर्थकों ने किया हमला, अभिषेक ने की कार्रवाई की मांग

कोलकाता, June 4, (Political Insight) : पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेताओं पर कथित हमलों को लेकर पार्टी ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा…