नेताजी की 129वीं जयंती पर संस्कृति मंत्रालय कर रहा ‘पराक्रम दिवस– 2026’ का आयोजन

नेताजी की 129वीं जयंती पर संस्कृति मंत्रालय कर रहा ‘पराक्रम दिवस– 2026’ का आयोजन

नई दिल्ली:- संस्कृति मंत्रालय ने आज से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती के उपलक्ष्य में पराक्रम दिवस-2026 का आयोजन शुरू किया है। आपको बता दे कि, देश भर के 13 अन्य स्थानों पर भी उनके जीवन, साहस, बलिदान और देशभक्ति की अमर विरासत को समर्पित यह उत्सव मनाया जाएगा।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री मोदी ने आज नेताजी को दी श्रद्धांजलि-

राष्ट्रपति मुर्मु ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर कहा, “नेताजी सुभाष चंद्र बोस के स्वतंत्रता के आह्वान ने लाखों भारतीयों में साहस, आत्मविश्वास, एकता और राष्ट्रवाद की भावना जगाई। आजाद हिंद फौज के माध्यम से उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन को निर्णायक नेतृत्व दिया और वैश्विक मंच तक पहुंचाया। उनकी विरासत हर भारतीय को प्रेरित करती रहेगी।

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नेताजी के निडर नेतृत्व और अटूट प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा, “नेताजी का अदम्य साहस पराक्रम का सच्चा सार है। वे आने वाली पीढ़ियों को साहस, बलिदान और राष्ट्रीय एकता के आदर्शों से प्रेरित करते रहेंगे।”

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से नेताजी के योगदान को स्मरण किया और देशभर में शुरू की गई पहलों का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “नेताजी निडर नेतृत्व और अटूट देशभक्ति के प्रतीक थे। उनके आदर्श आने वाली पीढ़ियों को मजबूत भारत निर्माण के लिए प्रेरित करेंगे।”

पीएम ने इंडिया गेट के निकट नेताजी की भव्य प्रतिमा का उल्लेख किया, जो गुलामी की मानसिकता त्यागने का प्रतीक है। साथ ही, लाल किले के क्रांति मंदिर संग्रहालय में आजाद हिंद फौज और भारतीय नौसेना से जुड़ी ऐतिहासिक सामग्री का जिक्र किया।

PM मोदी ने 2018 को भी याद किया, जब लाल किले में आजाद हिंद सरकार की 75वीं वर्षगांठ मनाई गई और रॉस द्वीप का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप किया गया।
आपको बताते चले कि, ‘पराक्रम दिवस–2026’ के माध्यम से, संस्कृति मंत्रालय का लक्ष्य नेताजी के साहस, एकता और राष्ट्र के प्रति निस्वार्थ सेवा के आदर्शों को याद करते हुए नागरिकों, विशेष रूप से युवाओं को प्रेरित करना है, साथ ही भारत की सांस्कृतिक विविधता और साझा विरासत का उत्सव मनाना है।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

बंगाल चुनाव 2026: कांग्रेस की 5 बड़ी गारंटी, महिलाओं से युवाओं तक हर वर्ग को साधने की रणनीति

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने 5 बड़ी गारंटी का ऐलान किया है, जिसमें मुफ्त शिक्षा, ₹10 लाख स्वास्थ्य बीमा, किसानों और महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता शामिल है। कोलकाता, 15…

बिहार की राजनीति के ‘चौधरी’ बने सम्राट, शुरू हुआ BJP युग

पटना, 15 Apr, (Political Insight): बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक दल…