AMMK की NDA में एंट्री: अमित शाह ने किया स्वागत, DMK पर साधा निशाना

AMMK की NDA में एंट्री: अमित शाह ने किया स्वागत, DMK पर साधा निशाना

नई दिल्ली/चेन्नईः- तमिलनाडु की अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम (AMMK) ने बुधवार को औपचारिक रूप से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल होने की घोषणा की। इस घटनाक्रम को आगामी विधानसभा चुनावों से पहले राज्य की राजनीति में विपक्षी एकजुटता के रूप में देखा जा रहा है।

AMMK के NDA में शामिल होने पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पार्टी का स्वागत किया और इसे तमिलनाडु के विकास के लिए अहम कदम बताया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए अमित शाह ने लिखा, “मैं TTV दिनाकरण के नेतृत्व वाली अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम का NDA का हिस्सा बनने पर स्वागत करता हूं। तमिलनाडु के लोग DMK के भ्रष्ट और वंशवादी शासन से तंग आ चुके हैं और राज्य को विकास व समृद्धि की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले NDA को आशीर्वाद देने के लिए तैयार हैं।”

AMMK की NDA में एंट्री के मौके पर एक उच्चस्तरीय बैठक और संयुक्त प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद रहे। पीयूष गोयल तमिलनाडु में भाजपा के चुनावी समन्वय के प्रभारी हैं।

घोषणा के तुरंत बाद AIADMK के महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री एडप्पादी के. पलानीस्वामी (EPS) ने TTV दिनाकरण का सार्वजनिक रूप से स्वागत किया। उन्होंने AMMK को शुभकामनाएं देते हुए इसे NDA में बढ़ती एकता का संकेत बताया।

मीडिया को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि NDA अब नए संकल्प के साथ DMK सरकार को सत्ता से हटाने के लिए एकजुट हो रही है। उन्होंने DMK सरकार को ‘भ्रष्ट और जनविरोधी’ करार देते हुए कहा कि EPS, PMK नेता अनबुमणि रामदास और तमिल माणिला कांग्रेस (मूपनार) के अध्यक्ष जी.के. वासन सहित गठबंधन के वरिष्ठ नेता जनता के सामने एक मजबूत विकल्प प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं

वहीं, AMMK प्रमुख TTV दिनाकरण ने कहा कि उन्हें NDA में दोबारा शामिल होकर खुशी हो रही है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में हमने एक बार फिर TTV का हिस्सा बनने का फैसला किया है। पुराने मतभेदों को भुलाकर हमारा एकमात्र लक्ष्य DMK सरकार को सत्ता से हटाना है, जिसने तमिलनाडु की जनता को धोखा दिया है।”

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि AMMK की NDA में एंट्री से तमिलनाडु की चुनावी राजनीति में गठबंधन की ताकत बढ़ सकती है और DMK के खिलाफ मुकाबला और दिलचस्प हो सकता है।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

कर्नाटक को मिला नया CM, डीके शिवकुमार ने ली शपथ; परमेश्वर बने उपमुख्यमंत्री

कर्नाटक, June 3, ( Political Insight) : कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने बुधवार को पद और गोपनीयता की शपथ लेकर राज्य…

West Bengal: चुनावी हार के बाद TMC का बड़ा एक्शन, सभी संगठनात्मक समितियां भंग

कोलकाता, June 3, ( Political Insight) : तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में अपनी सभी संगठनात्मक समितियों और सहयोगी संगठनों को तत्काल प्रभाव से भंग करने की…