PM मोदी को गाजा के लिए प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय “शांति बोर्ड” में शामिल होने के लिए ट्रंप का निमंत्रण

PM मोदी को गाजा के लिए प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय “शांति बोर्ड” में शामिल होने के लिए ट्रंप का निमंत्रण

नई दिल्ली/वॉशिंगटनः- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के PM मोदी को गाजा के लिए प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय “शांति बोर्ड” में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। व्हाइट हाउस की ओर से PM मोदी को भेजा गया यह आधिकारिक पत्र भारत में अमेरिकी राजदूत ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किया है। इस पत्र में राष्ट्रपति ट्रंप ने लिखा है कि मध्य-पूर्व में शांति स्थापना और वैश्विक संघर्षों के समाधान के लिए एक नई और साहसिक पहल में PM मोदी को अपने साथ जोड़ना उनके लिए सम्मान की बात होगी। उन्होंने भारत की भूमिका को वैश्विक शांति प्रयासों में महत्वपूर्ण बताते हुए इस पहल में PM मोदी की भागीदारी का आग्रह किया है।

गाजा में संघर्ष समाप्त करने के लिए 20-सूत्रीय रोडमैपः-

पत्र के अनुसार, गाजा संघर्ष को समाप्त करने के उद्देश्य से 29 सितंबर 2025 को एक व्यापक 20-सूत्रीय रोडमैप की घोषणा की गई थी। इस योजना को अरब देशों, इजराइल और यूरोप सहित कई देशों के शीर्ष नेताओं ने तत्काल स्वीकार किया था। इसके बाद 17 नवंबर 2025 को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद(UNSC) ने भारी बहुमत से प्रस्ताव संख्या 2803 पारित कर इस दृष्टिकोण का स्वागत और समर्थन किया।

अंतरराष्ट्रीय शांति बोर्ड का गठनः-

अमेरिकी राष्ट्रपति के पत्र में कहा गया है कि अब समय आ गया है कि इस योजना को धरातल पर उतारा जाए। इस पहल का केंद्र एक अंतरराष्ट्रीय “शांति बोर्ड” होगा, जिसे अब तक का सबसे प्रभावशाली और महत्वपूर्ण मंच बताया गया है। प्रस्तावित बोर्ड को एक नए अंतरराष्ट्रीय संगठन और अस्थायी शासकीय व्यवस्था के रूप में स्थापित किए जाने की परिकल्पना की गई है, जिसका उद्देश्य गाजा में स्थायी शांति, स्थिरता और प्रभावी शासन सुनिश्चित करना है।

अंतरराष्ट्रीय शांति बोर्ड के माध्यम से शीर्ष नेताओं को साथ लाने का प्रयासः-

व्हाइट हाउस के अनुसार, यह शांति बोर्ड उन देशों और नेताओं को एक साथ लाएगा, जो गाजा में स्थायी समाधान की जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार हैं। पत्र में कहा गया है कि इस पहल में वही देश और नेता शामिल होंगे, जो नेतृत्व के माध्यम से उदाहरण प्रस्तुत करने और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं समृद्ध भविष्य में निवेश करने की प्रतिबद्धता रखते हैं। इस संबंध में शीघ्र ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित और प्रतिबद्ध साझेदारों की बैठक बुलाए जाने की भी जानकारी दी गई है।

इस पत्र को साझा करते हुए भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि उन्हें यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने PM मोदी को गाजा में स्थायी शांति स्थापित करने के उद्देश्य से गठित किए जा रहे शांति बोर्ड में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उन्होंने कहा कि यह बोर्ड प्रभावी शासन को समर्थन देकर गाजा में स्थिरता और समृद्धि सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य करेगा।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

महिला आरक्षण संशोधन बिल पर सरकार को झटका, 298 बनाम 230 वोटों से नहीं मिला बहुमत

नई दिल्ली, 18 Apr, (Political Insight): संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन लोकसभा में महिला आरक्षण कानून में संशोधन और परिसीमन आयोग से जुड़े अहम बिलों पर तीखी बहस…

बंगाल चुनाव 2026: कांग्रेस की 5 बड़ी गारंटी, महिलाओं से युवाओं तक हर वर्ग को साधने की रणनीति

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने 5 बड़ी गारंटी का ऐलान किया है, जिसमें मुफ्त शिक्षा, ₹10 लाख स्वास्थ्य बीमा, किसानों और महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता शामिल है। कोलकाता, 15…