PM मोदी कल दो दिवसीय पश्चिम बंगाल और असम दौरे पर

PM मोदी कल दो दिवसीय पश्चिम बंगाल और असम दौरे पर

नई दिल्लीः- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल और असम की यात्रा पर रहेंगे। नदिया जिले के रानाघाट में वे राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे तथा सभा को संबोधित करेंगे। दोनों राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर यह यात्रा राजनीतिक रूप से काफा महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

प्रधानमंत्री कल नदिया के रानाघाट में लगभग 3,200 करोड़ रुपये की दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखेंगे। ये परियोजनाएं कोलकाता-सिलीगुड़ी के बीच महत्वपूर्ण संपर्क स्थापित करेंगी, यात्रा समय दो घंटे कम करेंगी तथा वाहन आवागमन को तेज-सुगम बनाएंगी। पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा इस यात्रा को विकास एजेंडे को मजबूत करने का अवसर मान रही है, जबकि तृणमूल कांग्रेस इसे चुनावी स्टंट बता रही है।

इसके बाद प्रधानमंत्री गुवाहाटी के गोपीनाथ बरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। यात्रा के दूसरे दिन वे बोरागांव शहीद स्मारक पर असम आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद असम वैली फर्टिलाइजर एंड केमिकल्स लिमिटेड की अमोनिया-यूरिया परियोजना का भूमिपूजन करेंगे। असम में 2026 के विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार इस यात्रा से विकास कार्यों को गति देने का संकल्प दोहरा रही है।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

TMC का दावा- BJP समर्थकों ने किया हमला, अभिषेक ने की कार्रवाई की मांग

कोलकाता, June 4, (Political Insight) : पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेताओं पर कथित हमलों को लेकर पार्टी ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा…

भारत को संदेश, पाकिस्तान का बचाव, तुर्की के विदेश मंत्री ने क्या कहा?

नई दिल्ली, June 4, (Political Insight) : ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के समर्थन में खड़े होकर तुर्की ने भारत के प्रति अपना विरोधी रुख दिखाया था। अब तुर्की के…