बिहार में एनडीए की नई सरकार का शपथ ग्रहण: नीतीश कुमार 10वीं बार CM, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बने डिप्टी CM

बिहार में एनडीए की नई सरकार का शपथ ग्रहण: नीतीश कुमार 10वीं बार CM, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बने डिप्टी CM

बिहार में आज (गुरुवार) एनडीए की नई सरकार बनने जा रही है. नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनके साथ कई मंत्रियों को भी शपथ लेना है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, एनडीए की नई सरकार में आज बीजेपी से 14 मंत्री शपथ लेंगे। भाजपा ने अपने विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को नेता और विजय कुमार सिन्हा को उपनेता चुना है। दोनों को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

आज 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में नीतीश कुमार शपथ ग्रहण करेंगे। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार के साथ कुल 20 मंत्री शपथ ग्रहण कर सकते हैं। पुराने चेहरों में मंगल पांडेय और नितिन नवीन मंत्री बनेंगे. वहीं सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा का नाम पहले से तय है. इन्हें डिप्टी सीएम बनाया जाएगा । इसमें जदयू के कोटे से 8 मंत्री बनेंगे। वहीं भाजपा से 8, लोजपा रामविलास से तीन और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोमो से एक मंत्री बनेगा। मंत्रि मंडल में सभी सहयोगी दलों को उनकी संख्या के आधार पर प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की गई है।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

कर्नाटक को मिला नया CM, डीके शिवकुमार ने ली शपथ; परमेश्वर बने उपमुख्यमंत्री

कर्नाटक, June 3, ( Political Insight) : कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने बुधवार को पद और गोपनीयता की शपथ लेकर राज्य…

West Bengal: चुनावी हार के बाद TMC का बड़ा एक्शन, सभी संगठनात्मक समितियां भंग

कोलकाता, June 3, ( Political Insight) : तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में अपनी सभी संगठनात्मक समितियों और सहयोगी संगठनों को तत्काल प्रभाव से भंग करने की…