यूक्रेन के संकट पर पीएम मोदी ने रखा देश का पक्ष, बोले- ‘भारत न्यूट्रल नहीं है, हम शांति के पक्ष में हैं’

यूक्रेन के संकट पर पीएम मोदी ने रखा देश का पक्ष, बोले- ‘भारत न्यूट्रल नहीं है, हम शांति के पक्ष में हैं’

नई दिल्लीः- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता शुरू की। इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-रूस संबंधों पर चर्चा करते हुए रूस-यूक्रेन युद्ध पर अपना पक्ष स्पष्ट रूप में व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि भारत का रुख शांति के पक्ष में है।

पीएम मोदी ने कहा, “कल से डेलिगेशन के लोग अनेक बैठकों में व्यस्त रहे हैं। बहुत सारे नतीजों के साथ ये समिट आगे बढ़ रही है। राष्ट्रपति जी, आपकी ये यात्रा बहुत ही ऐतिहासिक है। 2001 में जब आपने कार्यभार संभाला और पहली बार भारत की यात्रा हुई आज उसे 25 साल हो गए हैं। उस पहली यात्रा में ही रणनीतिक साझेदारी की नींव रखी गई थी। मेरे लिए व्यक्तिगत तौर पर यह खुशी की बात है कि आपके साथ मेरे परिचय और संबंधों को भी 25 साल हो गए। मैं मानता हूं कि 2001 में आपने जो भूमिका अदा की, एक विजनरी नेता कैसे सोचता है, कहां से शुरू करता है और संबंधों को कहां तक पहुंचा सकता है, इसका शानदार उदाहरण भारत और रूस का संबंध है।”

रूस-यूक्रेन संकट पर उन्होंने कहा, “इस मामले में हमारी लगातार बातचीत होती रही है। आपने हमेशा एक सच्चे मित्र की तरह हमें स्थिति से अवगत कराया। विश्वास बड़ी ताकत है। हमने इस विषय पर कई बार चर्चा की है, और मेरा मानना है कि विश्व की प्रगति शांति के मार्ग पर ही संभव है। हमें मिलकर शांति के रास्ते खोजने होंगे।”

पीएम मोदी ने भारत के स्पष्ट पक्ष को बताते हुए कहा, “शांति तलाशने के लिए पिछले दिनों से जो प्रयास चल रहे हैं, मुझे भरोसा है कि विश्व फिर से एक बार शांति की दिशा में लौटेगा। पिछले दिनों विश्व समुदाय के जितने भी नेताओं से मेरी बात हुई, मैंने हमेशा कहा है कि भारत न्यूट्रल नहीं है। भारत का जो पक्ष, वही शांति का पक्ष है। हम शांति के हर प्रयासों का समर्थन करते हैं और हम शांति के हर प्रयासों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “पूरा विश्व कोविड से लेकर अब तक कई संकटों से गुजरा है। हम उम्मीद करते हैं कि बहुत जल्द विश्व को चिंताओं से मुक्ति मिलेगी और एक सही दिशा में प्रगति की राह पर विश्व समुदायों को एक नई आशा मिलेगी।”

पीएम मोदी ने कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि आज हम कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे। भारत-रूस आर्थिक संबंधों को और मजबूत बनाना और नई सफलताएं हासिल करना हमारा लक्ष्य है। इसी सकारात्मक सोच के साथ हमारी बैठक आगे बढ़ेगी।”

ये भी पढ़ें-

Related Posts

महिला आरक्षण बिल पर संसद में गरमाई बहस, अखिलेश यादव ने उठाए मंशा और प्रक्रिया पर सवाल

नई दिल्ली, 18 Apr, (Political Insight): संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण संशोधन बिल को लेकर शुक्रवार को तीखी बहस देखने को मिली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश…

महिला आरक्षण संशोधन बिल पर सरकार को झटका, 298 बनाम 230 वोटों से नहीं मिला बहुमत

नई दिल्ली, 18 Apr, (Political Insight): संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन लोकसभा में महिला आरक्षण कानून में संशोधन और परिसीमन आयोग से जुड़े अहम बिलों पर तीखी बहस…