भारत-अमेरिका के बीच 10 वर्षीय रक्षा रूपरेखा समझौता: रणनीतिक साझेदारी के नए युग की शुरुआत

भारत-अमेरिका के बीच 10 वर्षीय रक्षा रूपरेखा समझौता: रणनीतिक साझेदारी के नए युग की शुरुआत

दुनिया भर की महाशक्तियों के बीच चल रही जोर आजमाइश के बीच भारत और अमेरिका के बीच 10 साल का बड़ा रक्षा समझौता किया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे दोनों देशों के बीच रणनीतिक तालमेल का संकेत बताया है. इस डिफेंस डील पर मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में हुई बैठक में दस्तखत हुए, जहां अमेरिकी रक्षा मंत्री पीटर हेगसेठ भी मौजूद थे. ।

हेगसेथ ने 10 वर्षीय अमेरिका-भारत रक्षा ढांचा समझौते पर कहा, ‘‘यह हमारी रक्षा साझेदारी को आगे बढ़ाता है, जो क्षेत्रीय स्थिरता और प्रतिरोधक क्षमता के लिए एक आधारशिला है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने समन्वय, सूचना साझाकरण और प्रौद्योगिकी सहयोग को मजबूत कर रहे हैं। हमारे रक्षा संबंध पहले से कहीं अधिक मजबूत हैं।’’ भारतीय रक्षा मंत्री ने मुलाकात की तस्वीरें साझा कर एक्स पर लिखा, “कुआलालंपुर में पीटर हेगसेथ के साथ एक उपयोगी बैठक हुई. हमने 10 साल के ‘अमेरिका-भारत प्रमुख रक्षा साझेदारी की रूपरेखा’ पर हस्ताक्षर किए. यह हमारी पहले से ही मजबूत रक्षा साझेदारी में एक नए युग की शुरुआत करेगा.

यह रक्षा रूपरेखा भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों के संपूर्ण आयाम को नीतिगत दिशा प्रदान करेगी.”। अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कहा कि यह डिफेंस पार्टनरशिप क्षेत्रीय स्थिरता के लिए मील का पत्थर साबित होगी. हम रक्षा क्षेत्र में सहयोग, सूचनाओं के आदान-प्रदान को बढ़ा रहे हैं. हमारे रक्षा संबंध इतने मजबूत कभी नहीं रहे हैं.कुआलालंपुर में आसियान सदस्य देशों की बैठक से इतर दोनों देशों के बीच यह समझौता हुआ. ।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

CJP का 6 जून को दिल्ली में प्रदर्शन, जानिए कौन हैं पार्टी के तीन नए प्रवक्ता

नई दिल्ली, June 4, (Political Insight) : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) 6 जून को दिल्ली में बड़े स्तर पर विरोध-प्रदर्शन करने जा रही है। सोशल मीडिया पर मजाक के रूप…

BJP जनता को राहत नहीं, महंगाई और भ्रष्टाचार दे रही: अभय चौटाला

हरियाणा, June 4, (Political Insight) : इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने BJP सरकार पर जनता की समस्याओं को बढ़ाने का आरोप लगाया है। उन्होंने…