दो साल बाद इजरायल-हमास युद्ध में बड़ा मोड़: अंतिम 20 बंधकों की रिहाई, सीजफायर समझौता लागू

दो साल बाद इजरायल-हमास युद्ध में बड़ा मोड़: अंतिम 20 बंधकों की रिहाई, सीजफायर समझौता लागू

दो साल के युद्ध के बाद इजरायल और हमास के बीच सीजफायर समझौता हो चुका और और इसी समझौते के तहत आज गाजा से अंतिम 20 जीवित बंधकों को 2 बैच में हमास रिहा किया गया है. इन्हें 7 और 13 के दो बैच में छोड़ा गया। हमास ने इन्हें रिहा कर रेडक्रॉस को सौंपा। हमास के पास अब कोई भी जिंदा इजराइली बंधक नहीं है। हमास आज ही 28 इजराइली शवों को भी सौपेगा।

समझौते के तहत हमास ने अंतिम 20 जीवित बंधकों को रिहा करने का ऐलान किया था. इन बंधकों का स्वागत करने लिए इजरायल के लोग सड़कों पर झूम रहे हैं. गा रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ इजरायल द्वारा बंदी बनाए गए सैकड़ों फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई का इंतजार भी गाजा के लोग कर रहे हैं। इजराइली सेना ने कहा कि इसके लिए जरूरी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी इजराइल पहुंचे हैं। खुद बेंजामिन नेतन्याहू उन्हें रिसीव करने बेन गुरियन एयरपोर्ट पहुंचे।

ट्रम्प अब से थोड़ी देर में इजराइली संसद को संबोधित करेंगे।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी इजरायल पहुंच चुके हैं, जहां वो रिहा हुए बंधकों से मुलाकात कर सकते हैं.। न्यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति ने ही बंधकों की रिहाई की निगरानी की है. यानी उनकी निगरानी में ही यह अदला-बदली हुई. रिहाई से पहले से ही इजरायल में मौहाल उम्मीदों से भरा हुआ था. टीवी स्टेशन रात भर विशेष कवरेज कर रहे हैं. लोग सुबह होने से पहले ही तेल अवीव के होस्टेजेस स्क्वायर में एक बड़ी स्क्रीन के पास इकट्ठा होने लगे हैं.

ये भी पढ़ें-

Related Posts

नेतन्याहू के बयान पर जयराम रमेश ने केंद्र को घेरा, बोले- PM इजरायल के सबसे बड़े समर्थक

नई दिल्ली, May 29 (Political Insight) : कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने PM नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। जयराम रमेश ने इजरायल को लेकर केंद्र सरकार की नीति पर…

“अगर BGB सीमा पर बाधा डालेगी तो…”, मिथुन चक्रवर्ती की बांग्लादेशी बलों को चेतावनी

कोलकत्ता, May 29 (Political Insight) : पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार बनने के बाद भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने के काम में तेजी देखी जा रही है। इसी बीच कूचबिहार…