मनमोहन सिंह को हराने वाले प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा का निधन, बीजेपी को दिल्ली में दी थी मज़बूत नींव

मनमोहन सिंह को हराने वाले प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा का निधन, बीजेपी को दिल्ली में दी थी मज़बूत नींव

दिल्ली के पूर्व मुख्य कार्यकारी पार्षद, पूर्व सांसद और भाजपा के पहले दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष रहे प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा का निधन हो गया है। दिल्ली के एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। लंबे समय से बीमार चल रहे थे। प्रधानमंत्री ने प्रो. मल्होत्रा का उल्लेख किया था, जो उनके राजनीतिक योगदान और समाज सेवा को सम्मान देने जैसा था. उनका निधन भारतीय राजनीति और दिल्ली बीजेपी के लिए एक बड़ी क्षति मानी जा रही है.।

भारतीय राजनीति के इतिहास में 1999 का लोकसभा चुनाव कई बड़े उलटफेरों के लिए याद किया जाता है. यह वही चुनाव था जब देश के पूर्व प्रधानमंत्री और आर्थिक सुधारों के जनक माने जाने वाले डॉ. मनमोहन सिंह को दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी. कांग्रेस को उम्मीद थी कि उनकी साफ-सुथरी छवि, आर्थिक सुधारों का जादू और पंजाबी-सिख वोट बैंक उन्हें मजबूत बढ़त दिलाएगा, लेकिन दिल्ली में उस समय बीजेपी की लहर थी. संघ परिवार के मजबूत कैडर विजय कुमार मल्होत्रा ने संगठन और जनसंपर्क के बूते मनमोहन सिंह को हरा दिया. दिलचस्प यह भी है कि विजय मल्होत्रा ने ऐसा दांव खेला कि सिर्फ मनमोहन सिंह ही नहीं, बल्कि जगदीश टाइटलर और आरके धवन जैसे दिग्गज भी हार गए थे. ।

विजय कुमार मल्होत्रा का जन्म 3 दिसंबर 1931 को लाहौर, पंजाब (अब पाकिस्तान) में हुआ. वह कविराज खजान चंद के सात बच्चों में चौथे थे. मल्होत्रा भारतीय राजनीति और खेल प्रशासन में अपनी छवि के लिए जाने जाते थे. उन्होंने दिल्ली प्रदेश जनता संघ का अध्यक्ष (1972-1975) और 2 बार दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष (1977-1980, 1980-1984) के रूप में कार्य किया. उनके सक्रिय योगदान के कारण बीजेपी दिल्ली में मजबूती से स्थापित रही.

ये भी पढ़ें-

Related Posts

कर्नाटक को मिला नया CM, डीके शिवकुमार ने ली शपथ; परमेश्वर बने उपमुख्यमंत्री

कर्नाटक, June 3, ( Political Insight) : कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने बुधवार को पद और गोपनीयता की शपथ लेकर राज्य…

West Bengal: चुनावी हार के बाद TMC का बड़ा एक्शन, सभी संगठनात्मक समितियां भंग

कोलकाता, June 3, ( Political Insight) : तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में अपनी सभी संगठनात्मक समितियों और सहयोगी संगठनों को तत्काल प्रभाव से भंग करने की…