भारत का ‘दिव्यास्त्र’ परीक्षण सफल: रेल मोबाइल लॉन्चर से अग्नि प्राइम मिसाइल दागी, 2000 किमी की मारक क्षमता

भारत का 'दिव्यास्त्र' परीक्षण सफल: रेल मोबाइल लॉन्चर से अग्नि प्राइम मिसाइल दागी, 2000 किमी की मारक क्षमता

भारत ने एक बार फिर दुनिया को अपनी रक्षा ताकत से रूबरू करा दिया है। गुरुवार (25 सितंबर, 2025) को रेल मोबाइल लॉन्चर सिस्टम से अग्नि प्राइम बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया। इसके साथ ही भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है, जो रेलवे सिस्टम से मिसाइल दागने में सक्षम हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने एक्स पोस्ट में इस कामयाबी पर लिखा है, ‘अगली पीढ़ी की यह मिसाइल 2,000 किलोमीटर तक की रेंज को कवर करने के लिए डिजाइन की गई है और यह विभिन्न तरह की एडवांस फीचर से लैस है।’इस अत्याधुनिक मिसाइल की लॉन्चिंग भारत के मिशन ‘दिव्यास्त्र कार्यक्रम’ का हिस्सा है।भारत से पहले रूस, चीन और नॉर्थ कोरिया मोबाइल रेल लॉन्चर का टेस्ट कर चुके हैं। लिस्ट में अमेरिका का नाम भी शामिल है, लेकिन उसने पुष्टि कभी नहीं की। अग्नि प्राइम मिसाइल 2000 किलोमीटर तक की मारक क्षमता के लिए डिजाइन की गई है। जो एडवांस्ड फीचर से लैस है।

डीआरडीओ ने गुरुवार को विशेष रूप से डिजाइन किए गए रेल-आधारित मोबाइल लॉन्चर से इंटरमीडिएट रेंज अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण किया. यह पहली बार है जब इस नई पीढ़ी की मिसाइल को रेल नेटवर्क पर ऑन-द-मूव लॉन्च किया गया, जिससे देश की रणनीतिक क्षमताओं में जबरदस्त इजाफा हुआ है. परीक्षण पूरी तरह सफल रहा और मिसाइल ने 2000 किलोमीटर की निर्धारित रेंज को पार करते हुए सभी लक्ष्यों को हासिल किया.। भारत ने अग्नि प्राइम बैलिस्टिक मिसाइल का ट्रेन वाले वर्जन का सफल परीक्षण करके पाकिस्तान और उसके नापाक दोस्त को बहुत बड़ा संदेश दिया है। इस मिसाइल में वह MIRV टेक्नोलॉजी लगी है, जिससे एक साथ तीन से चार परमाणु हथियार अलग-अलग टारगेट पर दागे जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

दिल्ली कृषि सम्मेलन: शिवराज सिंह चौहान ने कृषि सुधारों को दी नई दिशा

नई दिल्ली, May 29 (Political Insight) : नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन-खरीफ अभियान 2026 के दूसरे दिन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों…

भारत की आध्यात्मिक विरासत और आधुनिक नेतृत्व विश्व को प्रेरित कर रहे हैं : उपराष्ट्रपति

बेंगलुरु, May 30 (Political Insight) : बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के 45 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित वैश्विक समारोह में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में उन्होंने संगठन…