दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ी सौगात: 78 दिन का बोनस, 10.91 लाख कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ी सौगात: 78 दिन का बोनस, 10.91 लाख कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दिवाली और छठ पूजा से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट ने बुधवार (24 सितंबर 2025) को हुई बैठक में 10.91 लाख से अधिक रेल कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस देने का ऐलान किया है| इसके लिए केंद्र सरकार ने 1865.68 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है. सरकार ने कहा है कि रेलवे कर्मचारियों को इस बोनस का भुगतान दिवाली से पहले ही कर दिया जाएगा।

केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को छह अहम फैसलों पर मुहर लगाई, जिनमें कुल 94,916 करोड़ रुपये के आवंटन को मंजूरी दी गई। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस बार का बोनस कर्मचारियों को उनके मेहनत और उत्पादकता के आधार पर दिया जाएगा. इससे कर्मचारियों को नकद लाभ मिलेगा, जो त्योहारों के दौरान उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करेगा। यह बोनस उन सभी रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा जो विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं.

इनमें ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, सुपरवाइजर, टेक्नीशियन, टेक्नीशियन हेल्पर, पॉइंट्समैन, मिनिस्ट्रियल स्टाफ और अन्य ग्रुप C और D कर्मचारी शामिल हैं.यह बोनस ऐसे समय पर मंजूर किया गया है जब देश में त्योहारी सीजन शुरू होने वाला है और खुदरा व्यापारियों को भी हाल ही में कई वस्तुओं पर GST दरों में कटौती के कारण अच्छी बिक्री की उम्मीद है. ऐसे में रेलवे कर्मचारियों को यह बोनस आर्थिक रूप से मजबूती देगा |

ये भी पढ़ें-

Related Posts

दिल्ली कृषि सम्मेलन: शिवराज सिंह चौहान ने कृषि सुधारों को दी नई दिशा

नई दिल्ली, May 29 (Political Insight) : नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन-खरीफ अभियान 2026 के दूसरे दिन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों…

भारत की आध्यात्मिक विरासत और आधुनिक नेतृत्व विश्व को प्रेरित कर रहे हैं : उपराष्ट्रपति

बेंगलुरु, May 30 (Political Insight) : बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के 45 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित वैश्विक समारोह में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में उन्होंने संगठन…