सचिन यादव का करियर बेस्ट थ्रो, लेकिन ब्रॉन्ज से चूके सिर्फ 40 सेंटीमीटर से

सचिन यादव का करियर बेस्ट थ्रो, लेकिन ब्रॉन्ज से चूके सिर्फ 40 सेंटीमीटर से

टोक्यो में चल रही वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के जेवलिन थ्रो फाइनल में भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम मेडल नहीं जीत सके। भारत के एक अन्य थ्रोअर सचिन यादव ने करियर बेस्ट (86.27 मीटर) प्रदर्शन किया, लेकिन वे चौथे स्थान से आगे नहीं बढ़ सके।

सचिन महज 40 सेंटीमीटर के फासले से ब्रॉन्ज चूक गए। ब्रॉन्ज जीतने वाले खिलाड़ी ने 86.67 मीटर का थ्रो किया। पहले ही प्रयास में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया. पहले प्रयास में सचिन ने 86.27 मीटर की दूरी तय की. देखा जाए तो सचिन एक समय ब्रॉन्ज जीतने की स्थिति में थे। लेकिन केशोर्न वाल्कॉट के शानदार थ्रो ने उन्हें चौथे नंबर पर ला दिया. देखा जाए तो सचिन यादव ब्रॉन्ज जीतने से सिर्फ 40 सेमी दूर रह गए. यूएसए के कर्टिस ने ब्रॉन्ज मेडल जीता, जिनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 86.67 मीटर रहा. यानी थॉम्पसन भारतीय खिलाड़ी सचिन से सिर्फ 40 सेमी आगे रहे. सचिन यादव उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के रहने वाले हैं।

सचिन ने इसी साल एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। सचिन पहली बार तब सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने 73वीं ऑल इंडिया पुलिस एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने 84.21 मीटर का दूर भाला फेंका था। ये उनका पर्सनल बेस्ट था। सचिन यादव ने इस चैंपियनशिप में 30 साल पुराने रिकॉर्ड तोड़ा था।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

कर्नाटक को मिला नया CM, डीके शिवकुमार ने ली शपथ; परमेश्वर बने उपमुख्यमंत्री

कर्नाटक, June 3, ( Political Insight) : कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने बुधवार को पद और गोपनीयता की शपथ लेकर राज्य…

West Bengal: चुनावी हार के बाद TMC का बड़ा एक्शन, सभी संगठनात्मक समितियां भंग

कोलकाता, June 3, ( Political Insight) : तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में अपनी सभी संगठनात्मक समितियों और सहयोगी संगठनों को तत्काल प्रभाव से भंग करने की…