पंजाब में बाढ़ ने तोड़ा 1988 का रिकॉर्ड, तकनीक से बचीं जानें लेकिन फसलें डूबीं

पंजाब में बाढ़ ने तोड़ा 1988 का रिकॉर्ड, तकनीक से बचीं जानें लेकिन फसलें डूबीं

पंजाब में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ ने 1988 की बाढ़ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है लेकिन इस बार जान-माल की हानि कम हुई है। उन्नत तकनीक ने जानें बचाने में मदद की है फिर भी फसलों को नुकसान हुआ है। 1988 में पौंग और भाखड़ा बांधों के भरने के बाद बारिश ने तबाही मचाई थी जिसमें कई लोग पाकिस्तान तक बह गए थे। हालांकि, इस बार 1988 की तुलना में जानी नुकसान कम हुआ है।

आज की उन्नत टेक्नालॉजी ने न केवल जानें बचाईं, बल्कि अन्य नुकसान को भी कम किया है। फिर भी, फसलों को नुकसान से नहीं बचाया जा सका। हजारों एकड़ भूमि, फसलें, नदियों के किनारे बसे गांव डूब चुके हैं। सड़कें बह जाने की वजह से कई गांवों का संपर्क कट चुका है। सड़कें पुल टूट चुके हैं। सड़क यातायात के साथ रेल सेवाएं भी बाधित हैं। घरों को नुकसान पहुंचा है। लोग जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों पर पहुंच रहे हैं। लोगों को बचाने के लिए सेना की मदद ली जा रही है। जाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के सामने कोई ताकत नहीं टिक सकती.

लेकिन मुश्किल घड़ी में सबको मिलकर एक-दूसरे का सहारा बनना चाहिए. उन्होंने घोषणा की कि वे खुद, उनके सभी मंत्री और विधायक अपनी एक महीने की सैलरी बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद और राहत कार्यों के लिए दान करेंगे. मान ने भरोसा दिलाया कि सरकार और प्रशासन पूरी निष्ठा के साथ लोगों के साथ खड़े हैं और प्रार्थना की कि हालात जल्द ही सामान्य हो जाएं। पंजाब में अगले तीन दिन मुश्किल भरे हो सकते हैं।

क्योंकि मौसम विभाग ने तीन दिन के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार, शनिवार और रविवार भारी से भारी बारिश की चेतवानी है। त्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और हरियाणा में अगले 7 दिनों तक विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. जम्मू-कश्मीर और पंजाब में आज 27 अगस्त और फिर 30 अगस्त से 1 सितंबर के बीच बारिश हो सकती है. पश्चिमी राजस्थान में 29 से 31 अगस्त तक बारिश होगी, जबकि उत्तर प्रदेश में 1 और 2 सितंबर को भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है.

ये भी पढ़ें-

Related Posts

बंगाल चुनाव 2026: कांग्रेस की 5 बड़ी गारंटी, महिलाओं से युवाओं तक हर वर्ग को साधने की रणनीति

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने 5 बड़ी गारंटी का ऐलान किया है, जिसमें मुफ्त शिक्षा, ₹10 लाख स्वास्थ्य बीमा, किसानों और महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता शामिल है। कोलकाता, 15…

बिहार की राजनीति के ‘चौधरी’ बने सम्राट, शुरू हुआ BJP युग

पटना, 15 Apr, (Political Insight): बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक दल…