जम्मू-कश्मीर में कुदरत का कहर: डोडा में बादल फटने से तबाही, कई मौतें, यात्रा और ट्रेनें प्रभावित

जम्मू-कश्मीर में कुदरत का कहर: डोडा में बादल फटने से तबाही, कई मौतें, यात्रा और ट्रेनें प्रभावित

जम्मू-कश्मीर के डोडा में बादल फटने से एक बार फिर तबाही मच गई है। 10 से ज्यादा घर तबाह हो गए हैं। डोडा जिले में लगातार भारी बारिश के कारण भूस्खलन, मिट्टी धंसने और पत्थर गिरने की घटनाएं हुई हैं, जिसके कारण कई संपर्क सड़कों के साथ-साथ राष्ट्रीय राजमार्ग के कई हिस्से बंद हो गए हैं। डोडा में पिछले 24 घंटे के दौरान 4 लोगों की मौत हुई है। हालांकि ये मौतें किन इलाकों में हुईं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

जम्मू-कश्मीर में लगातार तीन दिन से रुक-रुक कर भारी बारिश हो रही है। दो दिनों के लिए स्कूल बंद कर दिए हैं। जम्मू-श्रीनगर और बटोटे-किश्तवाड़ सहित कई नेशनल हाईवे समेत कई सड़कें बंद हैं। कई जगह नेटवर्क न होने की वजह से लोग इंटरनेट और कॉल कॉलिंग सर्विस का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे। डिप्टी कमिश्नर हरविंदर सिंह ने कहा कि तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। खासकर चिनाब नदी के इलाकों में दो जगहों से बादल फटने की खबरें आई हैं।

बादल फटने से एनएच-244 भी बह गया। राजस्थान के धौलपुर जिले से वैष्णो देवी माता के दर्शन के लिए गए पांच युवक जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के बीच हुए लैंडस्लाइड में बह गए. जानकारी के मुताबिक, दो युवकों ने जैसे-तैसे एक पेड़ के सहारे अपनी जान बचाई. हालांकि, उनके साथ वैष्णो देवी गए तीन अन्य लोग लैंडस्लाइड के साथ आए पानी के तेज बहाव में बह गए. उधर मौके पर राहत बचाव कार्य के लिए पहुंची एनडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम ने दोनों युवकों से जानकारी मिलने पर तीनों की तलाश शुरू कर दी है. । रिपोर्ट के अनुसार- हादसे में 5 लोग मारे गए, 14 घायल हैं।

घायलों को कम्युनिटी हेल्थ सेंटर कटरा ले जाया गया है। हादसे के बाद वैष्णो देवी यात्रा स्थगित कर दी गई है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने भी अपने एक्स अकाउंट पर अर्धकुंवारी में इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की जानकारी दी है. उधर जैसे ही इसकी खबर धौलपुर में युवकों के परिवार को मिली तो परिजनों में मातम छा गया है. कस्बे के तीन युवक लापता होने से समूची बस्ती में सन्नाटा पसर गया है.जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम के चलते 18 ट्रेन कैंसिल कर दी गई हैं। वहीं, 4 ट्रेनों की यात्रा जम्मू पहुंचने से पहले ही खत्म कर दी गई।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

बंगाल चुनाव 2026: कांग्रेस की 5 बड़ी गारंटी, महिलाओं से युवाओं तक हर वर्ग को साधने की रणनीति

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने 5 बड़ी गारंटी का ऐलान किया है, जिसमें मुफ्त शिक्षा, ₹10 लाख स्वास्थ्य बीमा, किसानों और महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता शामिल है। कोलकाता, 15…

बिहार की राजनीति के ‘चौधरी’ बने सम्राट, शुरू हुआ BJP युग

पटना, 15 Apr, (Political Insight): बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक दल…